दुकानों पर बिक रहे नकली खाद-बीज

बिना लायसेंस के व्यवसाय करने वाले के खिलाफ राष्ट्रीय किसान संगठन ने खोला मोर्चा

झाबुआ, अग्निपथ। राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता परमजीत सिंह के नेतृत्व में संगठन की जिला इकाई द्वारा जिले मेंं वर्षाकाल में खरीफ सीजन आरंभ होते ही दुकानों पर धड़ल्ले से बिक रहे नकली खाद-बीज, दुकानदारों द्वारा निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत पर खाद-बीजों का क्रय करने, बिना लायसेंस के व्यवसाय करने वाले व्यवसाईयों के खिलाफ किसानों के हित में मोर्चा खोला गया है।

इसी क्रम में संगठन द्वारा विगत एक सप्ताह में जिले में ऐसी कई दुकानों पर पहुंचकर नकली खाद-बीज जांच भी की गई है। साथ ही इसी मामले में 28 जुलाई, गुरूवार को कृषि विभाग के उप-संचालक के नाम ज्ञापन सौंपकर भी ऐसे व्यवसाईयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी देते हुए राष्ट्रीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष अमरू मोहनिया ने बताया कि पिछले दिनों जिल में अलग-अलग क्षेत्रों में कल्यापुरा, थांदला, पेटलावद रानापुर, रामा, मेघनगर आदि स्थानों पर किसान संगठन के जिला एवं तहसील पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर ग्राहक के रूप में जब कई दुकानों से खाद-बीज खरीदा, तो सामने आया कि दुकानों पर खाद-बीज, यूरिया के कृषकों से कंपनी द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि ली जा रहीं है, बदले में बिल भी नहीं दिया जा रहा है। कई स्थानों पर 3-4 फर्म एक ही नाम पर चल रहीं है। कई फर्मो के लायसेंस नहीं हे। तोल-काटो में गड़बड़ी की जा रहीं है।

किसानों को लूटा जा रहा है

भोला-भोला किसान सरकारी स्तर पर खाद-बीज नहीं मिलने से मजबूरन महंगे दामों में बाजारों में दुकानों से नकली खाद-बीज खरीदने को मजबूर हो रहा है। इस तरह का मामला जिला मुख्यालय झाबुआ पर भी पिछले दिनों सामने आया है। जब जिला चिकित्सालय मार्ग पर सावरिया कृषि सेवा केंद्र पर कई किसानों से यूरिया खाद की बोरियां लेने पर कंपनी के निर्धारित 266 रू. रेट से अधिक 300 रू. लिए गए, बदले में बिल भी नहंी दिए गए। जिसकी शिकायत जयस संगठन के माध्यम से कृषि विभाग को किए जाने पर विभाग की टीम ने यहां पहुंचकर पंचनामा बनाया।

कल्याणपुरा में हुआ विवाद एवं मारपीट

राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता परमजीत सिंह ने बताया कि इसी बीच कल्याणपुरा क्षेत्र में जब किसान मोर्चा के पदाधिकारियों में जिला कार्यालय अध्यक्ष सोबान सिंह, रमण परमार, जिला मंत्री बादु भाई, तहसील अध्यक्ष कलसिंह मचार, जिला कोषाध्यक्ष हरू मखोडिय़ा, झाबुआ तहसील अध्यक्ष नन्नू ळभूरिया, मोरसिंह भाई आदि पहुंचे, तो वहां एक फर्म के संचालक द्वारा दुकान पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ विवाद करते हुए मारपीट भी की गई।

कार्रवाई नहीं होने पर 1 अगस्त से उग्र आंदोलन

राष्ट्रीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष अमरू मोहनिया ने बताया कि संगठन की ओर से जिला प्रशासन सहित कृषि विभाग को भी जिले में किसानों के साथ लगातार हो रहीं ठगी, रायासनिक उर्वरक की कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, बिना लायसेंस दुकानों के संचालन पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है, यदि आगामी 2-3 दिनों में ऐसे विक्रेताओं पर प्रशासन, पुलिस और कृषि विभाग शिकंजा नहंी कसता है, तो 1 अगस्त से संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिलेभर में जगह-जगह उग्र आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धार जिला पंचायत में लॉटरी से अध्यक्ष बने सरदार मेडा, उपाध्यक्ष संगीता पटेल

Fri Jul 29 , 2022
बहुमत दोनों को नहीं मिला, भाजपा ने जमाया कब्जा धार, अग्निपथ। जिला पंचायत के नए मुखिया यानि सरदार शक्रवार से मेड़ा हो गए हैं। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान उनके नाम अध्यक्ष पद की लॉटरी खुली है। इधर उपाध्यक्ष पद की लॉटरी भी भाजपा उम्मीदवार संगीता पटेल के नाम […]