प्रो. नवीन डेविड स्मृति सम्मान 106 वर्षीय लोक कलाकार आत्माराम पटेल को अर्पित किया

उज्जैन, अग्निपथ। आस्था समाज रचना सेवा अनुसंधान संस्थानए उज्जैन द्वारा प्रख्यात रंगकर्मी प्रोण् नवीन डेविड की 87वीं जयंती पर लोकनाट्य माच के वरिष्ठ और प्रख्यात कलाकार 106 वर्षीय आत्माराम पटेल को उनके गृह ग्राम लेकोड़ा में 13 जनवरी को नवीन रंग श्री सम्मान-2022 अर्पित किया गया।

प्रो.नवीन डेविड के सुपुत्र नितिन डेविड द्वारा श्री आत्माराम पटेल को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल व सम्मान निधि स्वरूप रू 5000 प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. राजी वक्त प्रतिभा सम्मान-2022 से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर, उज्जैन की चित्रकार छात्रा साथी सरकार को प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप शॉल श्रीफल, स्मृति चिन्ह व सम्मान निधि रूण् 500ध्. प्रदान का सम्मानित किया यह सम्मान संस्था अध्यक्ष डॉ. पांखुरी जोशी ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. हरीशकुमार सिंह ने की। पटेल का परिचय डॉ. जफर महमूद ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भर्तृहरि गुफा के पुजारी योगी गंगानाथ महाराज ब्रह्मलीन

Thu Jan 13 , 2022
गुफा परिसर में ही पीर योगी महंत श्री रामनाथ महाराज के सानिध्य में दी गई समाधि उज्जैन, अग्निपथ। भर्तृहरि गुफा के पुजारी योगी गंगानाथ महाराज गुरु शेरनाथ गुरुवार की तडक़े 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में ब्रह्मलीन हो गए। वे 70 वर्ष के थे तथा नाथ सम्प्रदाय के 12 पंथ में […]

Breaking News