वारदात की आशंका में 10 नाबालिगों से पूछताछ

महाकाल के आसपास घूम रहे थे, हरसिद्धि से पकड़ाई थी 2 महिला

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ वारदातों का सिलसिला भी शुरु हो गया है। मंगलवार को पुलिस ने भीड़ में घूम रहे 10 संदिग्ध नाबालिगों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने 2 महिलाओं को गिर तार करने के बाद जेल भेजा है।

कोरोना काल के 2 साल बाद श्रावण मास में लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान बना हुआ है। 2 दिनों से महाकाल दर्शन के लिये आ रहे श्रद्धालुओं की सं या भी काफी बढ़ गई है। इस बीच कुछ श्रद्धालुओं के साथ जेबकटी और मोबाइल चोरी की वारदात भी हो गई। आस्था की बढ़ती भीड़ में वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये महाकाल पुलिस ने सख्त नजर रखना शुरु कर दिया है।

मंगलवार को मंदिर के आसपास भीड़ में घूम रहे 10 संदिग्ध नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि वारदातों को रोकने के लिये पुलिस पूरी तरह से अर्लट हो चुकी है। पूछताछ के लिये थाने लाए गये नाबालिग पारदी और आसपास क्षेत्रों में बने डेरों में रहने वाले है। नाबालिगों से कुछ बरामद नहीं हो पाया है।

2 महिलाओं को भेजा जेल

हरिसिद्धि मंदिर में महिला श्रद्धालु का पर्स चुराकर भागने वाली 2 महिलाओं को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। महाकाल पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर को राजस्थान की रहने वाली राधा पति राजकुमार और रेशमा पति अजय को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया था। दोनों ने अपने कई साथियों के साथ आने की बात कबूल की है। पुलिस महिलाओं के साथियों की तलाश भी कर रही है।

एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

हरिसिद्धि मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों ने मंगलवार दोपहर पुलिस कंट्रोलरुम पहुंचकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। पुजारी रामचंद्र ने बताया कि मंदिर के आसपास सासी, कडिय़ा और पारदी गिरोह की महिला-बच्चे कंटी-रुद्रास की माला बेचने की आड़ में वारदातों को अंजाम दे रहे है। पूर्व में मंदिर समिति ने कई बच्चों को पकडक़र पुलिस को सौंपा। लेकिन कार्रवाई नहीं होने और छोडऩे पर यह सक्रिय दिखाई बने हुए है। हरिसिद्धी और महाकाल मंदिर के आसपास रंगदारी भी हो रही है। एसपी कार्यालय पहुंचे हरिसिद्धी भक्त मंडल के दिलीपराव, अवधेश जोशी, सत्यनारायण राठौर आदि ने सख्त कार्रवाई की मांग रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पमनानी का मकान तोडऩे पहुंची गैंग बिना कार्यवाही वापस लौटी

Tue Jul 12 , 2022
हाइकोर्ट से मिला स्थगन आदेश उज्जैन, अग्निपथ। फरार सटोरिए रवि पमनानी का गीता कॉलोनी स्थित मकान तोडऩे पहुंची नगर निगम की गैंग को मंगलवार शाम को बिना कार्यवाही के ही वापस लौटना पड़ गया है। हाइकोर्ट से कार्यवाही पर स्थगन आदेश जारी होने के बाद नगर निगम मकान तोडऩे की […]