फतेहाबाद में 2 परिवारों के बीच विवाद, 4 लोग घायल

उज्जैन, अग्निपथ। गाय को खुला छोडऩे की बात पर दो परिवारों के बीच सोमवार सुबह हुए विवाद में पत्थर, सरिये और तलवार चल गई। 4 लोग गंभीर घायल हुए हंै। पुलिस ने क्रास प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम फतेहाबाद में आनंदीलाल पिता बाबू प्रजापत और जीवन राठौर का परिवार पास-पास निवास करता है। रविवार शाम जीवन राठौर की गाय आनंदीलाल के बाड़े में घुस गई थी, जिसने कई पौधों को नुकसान पहुंचा दिया था। आनंदीलाल का पुत्र अरुण गाय बांधकर रखने की शिकायत लेकर जीवन के घर पहुंचा तो महिलाओं ने विवाद शुरु कर दिया। शाम को दोनों परिवारों में हुई कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन सोमवार सुबह फिर दोनों परिवार आमने-सामने हो गये।

जीवन ने अपनी पत्नी माया, राजेश, विकास और रिया के साथ मिलकर प्रजापत परिवार पर पत्थर, तलवार से हमला कर दिया। बचाव में आनंदीलाल के परिवार ने भी ल_ निकाल लिये। दोनों परिवार ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। गांव वालों ने बीचबचाव किया। इस दौरान आनंदीलाल, उसका भाई देवीलाल, पुत्र अनिल और अरुण लूहलुहाहन हो गये।

परिजनों चारों को उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अरुण और उसकी पत्नी को भी मामूली चोंट लगी है। मामले में दोनों परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

महिला को पड़ोसी युवक ने पीटा

देवासरोड नागझिरी क्षेत्र में भी किराना दुकान चलाने वाली नेहा पति कमल पटेल को घर के समीप रहने वाले युवक सूरज ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का कहना था कि सूरज उसे आते-जाते टोकता है कि कहां जा रही है। रविवार देर शाम वह बाजार जा रही थी, उस वक्त भी टोका, जिस उसने कहा कि पति को आपत्ति नहीं है तो तू कौन होता है, जिसे उसने ताल-घूसों से मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वेन का कांच खोलकर बदमाशों से उड़ाया 90 हजार का बेग

Mon Aug 29 , 2022
कैमरे में दिखे 4 बदमाश, तराना के सेल्समेन के साथ वारदात उज्जैन, अग्निपथ। दौलतगंज में सोमवार शाम बदमाशों ने 90 हजार रुपयों से भरा बेग उड़ाने की वारदात को अंजाम दे दिया। सेल्समेन के साथ हुई वारदात के बाद पुलिस जांच के लिये पहुंची। 4 बदमाश कैमरे में कैद दिखाई […]