महाकालेश्वर मंदिर में अब महिला सुरक्षाकर्मी देंगी महिलाओं को प्रोटोकॉल

दोनों शिफ्ट में एक-एक महिला सुरक्षाकर्मी की लगाई ड्यूटी

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब अकेली आने वाल वीआईपी महिलाओं को महाकाल दर्शन में परेशानी नहीं आएगी। महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने इसके लिए हाल ही में दो सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी महिलाओं को प्रोटोकाल देने में लगाई है। कई वीआईपी महिलाएं मंदिर में आती हैं, लेकिन उनको पुरुष कर्मचारियों द्वारा प्रोटोकाल दिया जाता है। ऐसे में मंदिर में आने वाली महिलाओं के लिए मंदिर प्रशासन ने नई व्यवस्था शुरू की है।

महाकालेश्वर मंदिर में अभी तक पुरुष कर्मचारियों द्वारा वीआईपी महिलाओं और पुरुषों को प्रोटोकॉल दिया जा रहा था। जिसके चलते अकेले आने वाली महिला श्रद्धालुओं को पुरुष कर्मचारी ले जाकर भगवान महाकाल के दर्शन करवाते थे। महिलाओं द्वारा अपनी जरूरतों के मद्देनजर कई बातें नहीं की जाती थीं, जिसके चलते उनको परेशानी का अनुभव होता था। लेकिन कुछ दिन पहले मंदिर प्रशासन ने अकेले आने वाली महिलाओं के लिए प्रोटोकाल सुविधा प्रदान शुरू की है।

इसमें दो महिला सुरक्षाकर्मी राखी और रेखा को दो शिफ्टों में लगाया गया है। इनके द्वारा आने वाली वीआईपी महिलाओं को भगवान महाकाल के दर्शन करवाए जा रहे हैं। इस व्यवस्था से महिलाएं भी खुश नजर आ रही हैं।

साधनासिंह भी आती हैं अकेले

वीआईपी महिलाएं जैसे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की धर्मपत्नी साधनासिंह अपने परिवार की महिलाओं के साथ कई बार अकेले ही महाकाल दर्शन के लिए आती हैं। ऐसे में पुरुष कर्मचारियों द्वारा उनको प्रोटोकाल उपलब्ध करवाया जाता है।

लेकिन दर्शन के अलावा अन्य व्यवस्थाओं के लिए पुरुष प्रोटोकाल कर्मचारी से वह सब बात नहीं की जा सकती, जोकि महिला कर्मचारी से की जा सकती है। इसी सब को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने यह व्यवस्था शुरू की है।

आगामी दिनों में मिलेगा फायदा

आगामी दिनों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महाकालेश्वर मंदिर में आना होगा। संभवत: उनके साथ महिला नेत्रियां भी दर्शन को आएंगी। इन सबको देखते हुए मंदिर प्रशासन ने प्रोटोकाल में दो महिला सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति की है। ताकि पुरुष को पुरुष और महिला को महिला कर्मचारी का प्रोटोकाल मिल सके।

इनका कहना है

परेशानियों को देखते हुए वीआईपी महिलाओं के लिए महिला प्रोटोकाल की व्यवस्था शुरू की गई है।

– गणेश कुमार धाकड़, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नप पूर्व अध्यक्ष के भाई ने तुड़वाए मां बगलामुखी मंदिर परिसर के हवन कुंड

Thu May 12 , 2022
तहसीलदार ने दिया नोटिस, मंदिर कर्मचारी ने थाने में की शिकायत नलखेड़ा, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर परिसर के पास ही स्थित पार्क में मंदिर समिति द्वारा नवरात्रि में हवन कुंड का निर्माण कराया गया था। जिसे नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष के भाई ने बिना समिति की अनुमति […]

Breaking News