फरार लुटेरी दुल्हन ने कोर्ट में किया सरेंडर

14 अप्रैल तक रिमांड पर, 3 साथी जेल में

उज्जैन, अग्निपथ। चार दिन की लुटेरी दुल्हन ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह जेल भेजे गये गिरोह के सदस्यों के परिजनों के साथ उज्जैन पहुंची थी। पुलिस ने 14 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है।

कार्तिक चौक में रहने वाले सचिन तिवारी ने फरवरी माह में महाराष्ट्र की रहने वाली निकिता से मंदिर में विवाह किया था। चार दिन बाद दुल्हन पूरे परिवार को नशीला दूध पिलाकर बेहोश करने के बाद आभूषण और नगदी लेकर भाग निकली थी। सप्ताहभर पहले सचिन ने दोस्तों की मदद से गिरोह के 3 सदस्यों विजय मूले, नारायण और परमेश्वर को औंकारेश्वर से पकडऩे के बाद महाकाल पुलिस के सुपुर्द किया था।

लुटेरी दुल्हन फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस महाराष्ट्र पहुंची थी। लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं लग पाया था। मंगलवार दोपहर को निकिता जेल भेजे जा चुके नारायण और विजय के परिजनों को लेकर उज्जैन पहुंची और कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को जानकारी लगते ही एसआई जयंत डामोर कोर्ट पहुंचे और लुटेरी दुल्हन का रिमांड मांगा।

न्यायालय ने 2 दिनों की पूछताछ के लिये पुलिस को सौंपा है। एसआई डामोर ने बताया कि महिला से पूछताछ कर आभूषण और नगदी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेलने जाने से पहले मिलेंगे ब्लेजर और ट्रेकसूट

Tue Apr 12 , 2022
विक्रम विवि की कार्यपरिषद बैठक में कई अहम निर्णय उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलने वाले या युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अब स्पर्धा या आयोजन से पहले ही ट्रेकसूट और ब्लेजर बांट दिए जाएंगे। विद्यार्थी खेलकर वापस लौट आए और उन्हें ट्रेकसूट, […]