फर्जी एडवायजरी कंपनी पर एसटीएफ की कार्रवाई

मक्सी की बिग मनी रिसर्च नामक कंपनी से 22 मोबाइल समेत लाखों रुपए का लेखा-जोखा मिला

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन एसटीएफ ने शाजापुर के मक्सी में कार्रवाई करते हुए फर्जी एडवायजरी कंपनी चलाकर लोगों से पैसा लेकर धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई की है। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से 22 मोबाइल सहित लाखों रुपए का लेखा-जोखा बरामद किया है।

एसटीएफ निरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि बुधवार को एसटीएफ टीम उज्जैन को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 7-8 व्यक्ति आशाराम कॉलोनी, मक्सी जिला शाजापुर में फर्जी एडवायजरी बिग मनी रिसर्च नामक कंपनी चलाकर लोगों से पैसा लेकर धोखाधड़ी कर रहे हैं।

उक्त सूचना पर एसटीएफ उज्जैन की टीम द्वारा मक्सी स्थित कार्यालय पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां 08 व्यक्ति इन्वेस्टरों से मोबाइल पर संपर्क करते पाए गए आरोपियों से 22 मोबाइल, 1 स्कॉर्पियों कार और लाखों रुपए का लेखा-जोखा जब्त किया गया है। आरोपी जिला उज्जैन के माकडोन थाना क्षेत्र एवं जिला देवास के निवासी है, जो 1 साल से उक्त फर्जी कंपनी संचालित कर रहे थे।

आरोपियों द्वारा इन्वेस्टरों से रजिस्ट्रेशन के लिए 5 हजार रुपए एवं निवेश, सर्विस के लिए 1 लाख रुपए तक का सर्विस चार्ज लिया जाता था। निवेश की राशि स्वयं के बैंक खातों में डलवाकर धोखाधड़ी की जाती थी। आरोपियों द्वारा पूर्व में जिला देवास में इसी नाम से फर्जी कंपनी संचालित की जाती थी।

गिरफ्तार आरोपियों में से 3 आरोपी पूर्व में गुजरात जिला सूरत के थाना सायबर क्राइम के अपराध में धारा 420,120-बी भादवि. 66-डी आई टी एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों द्वारा निवेशकों के साथ की गई धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कुल कितने लोगों को इन्होंने फर्जी एडवायजरी कंपनी के नाम पर ठगा है, इस बात की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कपिला गौशाला में न स्टॉक रजिस्टर मिला, न प्रभारी

Fri Aug 19 , 2022
महापौर अकस्मात निरीक्षण करने पहुंचे तो खुली पोल उज्जैन, अग्निपथ। चिंतामण के पास रत्नाखेड़ी गांव में स्थित कपिला गौशाला में शुक्रवार की दोपहर महापौर मुकेश टटवाल अपने कुछ पार्षद साथियों के साथ आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां महापौर को न स्टाक रजिस्टर मिला, न गौ-शाला के प्रभारी। एक बछड़ा […]