फर्जी हस्ताक्षर कांड में निलंबित हुआ उद्यान निरीक्षक

निलंबित, suspend, निलंबन

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के उद्यान विभाग में पदस्थ पर्यवेक्षक मुकेश अजमेरी को नगर निगम आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। अजमेरी को निलंबित करने के साथ ही आयुक्त ने गोंदिया ट्रेचिंग ग्राउंड में अटैच किया है। अजमेरी को हर रोज ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराना होगी।

नगर निगम के उद्यान विभाग में पदस्थ पर्यवेक्षक मुकेश अजमेरी पर कार्यपालन यंत्री और उद्यान विभाग के तत्कालीन प्रभारी लीलाधर दोराया के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप है। मुकेश अजमेरी पिछले साल 18 अगस्त से 28 अगस्त के बीच मेडिकल अवकाश पर था। इस अवधि के अलावा मुकेश अजमेरी कई मर्तबा नौकरी से गैर हाजिर रहा, लेकिन उसके द्वारा अब्सेंड होने के बावजूद उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए थे। इसके अलावा अपनी उपस्थिति प्रमाणित करने के लिए अजमेरी ने कार्यपालन यंत्री लीलाधर दोराया के फर्जी हस्ताक्षर किए और उपस्थिति पत्रक को लेखा विभाग में भिजवा दिया।

दोराया के समक्ष यह घटनाक्रम सामने आया तब उन्होंने आयुक्त को मामले की लिखित शिकायत की थी। दोराया का उज्जैन से इंदौर स्थानांतरण हो चुका है। फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच काफी पहले ही पूरी हो चुकी थी लेकिन जांच रिपोर्ट आयुक्त रोशन कुमार सिंह तक नहीं पहुंच सकी थी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आयुक्त ने मुकेश अजमेरी को निलंबित करने के साथ ही गोंदिया ट्रेचिंग ग्राउंड पर अटैच कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मौसम में बदलाव: दिन के तापमान में 3.4, रात में 1.8 डिग्री की वृद्धि

Fri Jan 6 , 2023
हवा की गति सुबह कम होने से बढ़ा पारा, सर्द हवा उज्जैन, अग्निपथ। मौसम नित नई करवटें बदल रहा है। जहां एक ओर अभी तक दिन और रात का पारा लोगों का सुकून और चैन छीन रहा था। वहीं अब इसमें राहत आना शुरु हो गई है। शुक्रवार को दिन […]