बंगाल की 45 सीटों पर वोटिंग जारी, BJP के पोलिंग एजेंट की मौत, EC ने मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पांचवें चरण की 45 सीटों पर आज यानी शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई और शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान मतदाता 319 उम्मीदवारों के भाग्य को चुनावी पेटी में बंद करेंगे। सुबह 9.30 बजे तक 16.15 फीसदी वोट पड़ चुके हैं।

इस चरण में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी दो मई को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करेंगी या नहीं यह तय होगा। राज्य में पांचवें चरण में जिन छह जिलों में मतदान होना है, उनमें उत्तरी परगना पार्ट-एक, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, पूर्वी वर्द्धमान पार्ट-एक और जलपाईगुड़ी है। वोटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और केंद्रीय बलोंकी करीब 853 कंपनियां तैनात की गई हैं।

कमरहटी बूथ में भाजपा के पोलिंग एजेंट की मौत पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने आज कमरहटी में बूथ संख्या 107 पर भाजपा के एक पोलिंग एजेंट की अचानक मौत पर रिपोर्ट मांगी है, मृतक भाजपा के पोलिंग एजेंट के भाई का कहना है, “उनका नाम अभिजीत सामंत है। किसी ने उनकी मदद नहीं की, यहां इलाज की कोई सुविधा नहीं है।”

कमरहटी बूथ पर टीएमसी नेता मदन मित्रा और सुरक्षा बल के बीच बहस

टीएमसी नेता मदन मित्रा कमरहटी बूथ का दौरा करने पहुंचे जहां बवाल हो गया। जहां उन्होंने कहा, “मुझे मतदान केंद्र में प्रवेश करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने (केंद्रीय बलों) ने मेरी जेब की भी तलाशी ली, जिसमें मैं बस देवी की तस्वीरें ले जा रहा था। यह एक लोकतांत्रिक देश है। मैं मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने जा रहा हूं।”

9.30 बजे तक 16.15 फीसदी वोटिंग

पश्चिम बंगाल: बंगाल चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है। सुबह साढ़े नौ बजे तक 16.15 फीसदी वोटिंग हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span>अपील: </span>कुंभ में कोरोना पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, संत अवधेशानंद गिरि से कहा- अब समाप्त करें मेला

Sat Apr 17 , 2021
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में अस्पतालों की हालत बेहद खराब हो गई। देश में वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत के बीच […]