बकाया राशि दिलाने वाले मिल मजदूर संघ के पदाधिकारियों का सम्मान

31 वर्षों के संघर्ष के बाद 1240 जीवित मजदूरों को 28 करोड़ से अधिक रुपये का भुगतान दिलाया

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन मिल मजदुर संघ द्वारा विनोद/विमल मिल के श्रमिक परिवारों को बकाया राशि दिलाने पर प्रकाश सिंह परिहार द्वारा संस्था के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। 31 वर्षों के संघर्ष के बाद उज्जैन मिल मजदुर संघ एवं वस्त्र उद्योग श्रमिक संघ द्वारा लड़ाई लडक़र मजदूरों को भुगतान कराया गया। अभी तक कुल 1240 जीवित मजदूरों को 28,13,42,403/- राशि का भुगतान दिलाया गया।

इस संबंध में ठा. प्रकाश सिंह परिहार द्वारा उज्जैन मिल मजदुर संघ एवं वस्त्र उद्योग श्रमिक संघ के पदाधिकारियों ओमप्रकाश सिंह भदौरिया, पं. हरिशंकर शर्मा और संतोष सुनहरे, मोतीलाल अखंड का शाल, श्रीफल, शाफे बांधकर स्वागत सत्कार कर सम्मानित किया गया एवं सभी मजदूरों में मिठाई बाटकर ख़ुशी मनाई गयी।

इस मोके पर अभिभाषक भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, आजम शेख (प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा), कैलाश शर्मा, फूलचंद मामा. किशोरसिंह, लक्ष्मीनारायण रजक, रमेश शर्मा, रामनारायण जाटवा, विनोद कपूर, मनोहर, रामचंद्र सूर्यवंशी, लल्लूसिंह भदौरिया, भगवानसिंह राठौड, राजू बाई, बाबूलाल, रणजीत सिंह, ओमप्रकाश, अय्यूब गुलाम मोहम्मद, अय्यूब ताहिर भाई, चिंतामन तिवारी, शशिकांत शर्मा, रमेशचंद्र, शकील, महबूब हसन, अयोध्या प्रसाद, दीपिका वाघेला, अनुज बाजपयी, संतोष अरुण सिंह परिहार, झरनेश राजपूत, दीपिका राठौर आदि मोजूद रहे।

कोषाध्यक्ष संतोष सुनहरे ने श्रमिकों से अनुरोध किया कि जिन श्रमिकों ने अभी तक फॉर्म जमा नही किया है वे जल्द से जल्द से उज्जैन मिल मजदुर संघ कार्यालय कोयला फाटक आकर फॉर्म जमा करवाए जिससे आपका भुगतान जल्द से जल्द करवाया जा सके। जिन श्रमिको का लिस्ट में नाम आ चूका है और किसी कारणवश बैंक खाते में पैसा नही आया वे श्रमिक कोषाध्यक्ष संतोष सुनहरे से उज्जैन मिल मजदुर संघ कार्यालय कोयला फाटक पर आकर संपर्क करें।

स्वागत कर्ताओं में ठा. प्रकाश सिंह परिहार के साथ ही ठा. अनूपसिंह राणा, ठा. अनिल सिंह राजपूत, ठा. राजेश दीक्षित, ठा. प्रताप सिंह परिहार, ठा. कृष्णपाल सिंह परिहार, ठा. जसवंत सिंह परिहार, ठा. भगवती सिंह परिहार, ठा. अंकित सिंह सिसोदिया, ठा. गौरव सिंह बैस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मॉल में गूंजा मंत्र, श्लोक व चौपाई का राग

Tue Jan 10 , 2023
बच्चों ने बिखेरी सनातन संस्कृति झलक: कल होगा टॉवर पर युवा संगम का अयोजन उज्जैन, अग्निपथ। युवाओं के प्रेरणा स्तम्भ सनातन धर्म का विश्व भर में डंका बजाने वाले युग दृष्टा विश्वनायक विवेकानंद जयंती को संस्कृति सप्ताह के रूप में मनाने के उद्देश्य से स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में […]

Breaking News