बच्चों को मेले और नाटक के माध्यम से बताए सही पान के तरीके

सही भोजन शैली विकसित करने के उद्देश्य से लगा ईट राइट मेला

उज्जैन, अग्निपथ। आमजन में स्वस्थ, सुरक्षित एवं सही खान-पान की प्रवृत्ति विकसित करने एवं आमजन में मिलावट के प्रति जनजागृति चलाने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा सम्पूर्ण भारत में ईट राईट चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें उज्जैन जिले द्वारा सहभागिता की जा रही है ।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश के 75 शहरों में नागरिकों में सही भोजन शैली विकसित करने के उद्देश्य से ईट राइट मेला आयोजित किया गया। मेले में स्वस्थ्य जीवन शैली के लिये उपयुक्त आहार संबंधी प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाये जायेगें, तथा विविध प्रतियोगिताएं, रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज कान्टेस्ट, ईट राइट नृत्य, दीप योग, नुक्कड़ नाटक, मलखम्ब, लाठी प्रदर्शन, लोक नृत्य एवं एक्सपर्ट पेनल डिस्कसन द्वारा ईट राइट का संदेश दिया गया।

मेले में प्रतिभागियों के लिये पेयजल एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई । सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और शेष सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए।। मेले मे खेलकूद, नृत्य नाटक प्रदर्शनी आदि के माध्यम से सही खान पान के बारे मे जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन बच्चों का बाप पड़ोसन को भगा ले गया

Sun Dec 12 , 2021
दो पत्नी पहले से, हिंदूवादी संगठन ने किया थाने का घेराव उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड से पांच दिन पहले दो पत्नी व तीन बच्चों का पिता एक युवती को बरगलाकर ले गया। गुमशुदा का अब तक पता नहीं चलने पर रविवार को हिंदूवादी संगठन ने चिमनगंज थाने का घेराव किया। चेतावनी […]

Breaking News