बजट के बाद महंगाई का झटकाः कंपनियों ने बढ़ाए गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

उज्जैन में घरेलू गैस सिलेंडर 779 रुपये हुआ

उज्जैन। आज सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता को झटका दिया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों बढ़ोतरी के साथ ही एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं। तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। आज से आपको 14.2 किलोग्राम के बगैर सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि 19 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत में कमी आई है।

25 रुपए महंगा हुआ 14.2 किलो वाला सिलिंडर

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 25 रुपये महंगा हुआ है। उज्जैन में इसके दाम 779 रुपये हो गया है। दिल्ली और मुंबई में यह 694 रुपये से बढ़कर अब 719 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 720.50 रुपये था, जो अब 745.50 रुपये हो गया है और चेन्नई में यह 710 रुपये से बढ़कर 735 रुपये का हो गया है। इससे पहले 15 दिसंबर को भी इसकी कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया था।

19 किलोग्राम वाला सिलिंडर की कीमत में कमी

19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में छह रुपये की कमी आई है। देश की राजधानी दिल्ली में यह 1539 रुपये से कम होकर 1533 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 5.5 रुपये कम हुआ है, जिसके बाद यह 1604 रुपये से 1598.50 रुपये का हो गया है। मुंबई और चेन्नई में भी यह 5.5 रुपये सस्ता हुआ है और क्रमश: 1482.50 और 1649 का हो गया है।

सरकार देती है गैस सिलिंडर पर सब्सिडी

मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं एलपीजी के दाम
रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम
आज डीजल की कीमत में 35 से 37 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल में भी 35 से 34 पैसे तक कीमत बढ़ी हैं। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

शहर

डीजल

पेट्रोल (प्रिमियम)

उज्जैन

85.19

97.80

इंदौर

84.93

97.52

दिल्ली

76.83

89.45

कोलकाता

80.41

91.54

मुंबई

83.67

95.95

चेन्नई

82.04

92.07
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है। )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यसभा में सिंधिया के तेवरों पर दिग्विजय सिंह ने ली चुटकी- कहा- 'वाह जी महाराज वाह'

Thu Feb 4 , 2021
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में गुरुवार को भी किसान आंदोलन पर वार-पलटवार का सिलसिला देखने को मिला। कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर भाजपा में आने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को राज्यसभा में मोदी सरकार का पक्ष रखा। संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस के अपने पुराने साथियों को […]

Breaking News