बडऩगर मार्ग पर ट्रक-बस के बीच भिड़ंत, 27 घायल

नशे में था ट्रक चालक, दुर्घटना के बाद लगा जाम

उज्जैन। बडऩगर मार्ग पर सोमवार सुबह ट्रक और बस के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। ट्रक चालक के साथ बस चालक और 20 यात्री घायल हो गये। सभी को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि 11 बजे के लगभग बडऩगर मार्ग पर ग्राम चंदूखेड़ी के समीप बडऩगर से उज्जैन आ रही बीके यादव ट्रेवल्स की यात्री बस और उज्जैन से सोया प्लांट की ओर जा रहे ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से बस में सवार यात्री और चालक-क्लीनर को बाहर निकालकर उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

ट्रक का चालक दुर्घटना के बाद कूदकर भागने का प्रयास करते समय गिरने पर घायल हो गया। उसे भी उपचार के भेजा गया। जो नशे की हालत में होना बताया जा रहा था। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। चालक-क्लीनर सहित 26 यात्री घायल हुए है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल उज्जैन-बडऩगर और आसपास के रहने वाले है, सूचना मिलने पर उनके परिजन अस्पताल पहुंच गये थे।

दुर्घटना के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी। दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। दोनों को बीच मार्ग से हटाने के लिये क्रेन बुलाई गई थी। घायलों के बयान दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है।

बस चालक की हालत गंभीर

दुर्घटना के बाद बस के घायल क्लीनर चरणसिंह निवासी ग्राम पुलावदा ने बताया कि चालक को शाहरुख नाम से पुकारा जाता है। जिसका एक हाथ फैक्चर हो चुका है और शरीर में गंभीर अंदरुनी चोट लगी है। जिसके चलते उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में ट्रक चालक का नाम दिलीप पिता देवीलाल निवासी गणेशपुरा होना सामने आया। वहीं अन्य घायलों में ईश्वर पिता रामाजी, आलोक पिता फूलसिंह, राहुल पिता गोविंदसिंह, कमलसिंह पिता रामसिंह, अमीना बी पति कयासुउद्दीन शाह, सोनू पंजाबी, बाबूलाल पिता शंकर, मांगीलाल पिता बाबूलाल, हमीदा बी पति लतीफ, गोपाल पिता शिवाजी, शंकर पिता कालू, रमेश पिता धन्ना, कानूराम पिता धन्ना, माधु पिता धन्ना, रतन पिता अमरा, जामलसिंह, बालाराम, रोहित, सलमान शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पति की प्रेमिका ने किया ब्लेड से हमला

Mon Feb 22 , 2021
घायल पत्नी का अस्पताल में उपचार उज्जैन। पति के मोबाइल में सामने रहने वाली महिला से प्रेम वर्तालाप की रिकार्डिंग सुनने के बाद पत्नी ने विरोध का प्रयास किया तो पहले उसे पति ने पीटा और उसके बाद महिला ने ब्लेड मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल पत्नी के आरोप पर […]

Breaking News