बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

महिदपुर, अग्निपथ। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस महिदपुर अध्यक्ष गजराजसिंह पंवार, झारड़ा ब्लाक अध्यक्ष विक्रमसिंह रुदाहेड़ा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल, गैस की मूल्यवृद्धि व मंहगाई के विरोध में गैस टंकी पर पुष्पमाला चढ़ाकर धरना आंदोलन किया।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण बुरड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेसजनों ने महंगाई के विरोध में अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा की सरकार में आज पूरा देश महंगाई की मार से त्रस्त है और आम लोगों का जीवन जीना दूभर हो रहा है। कांग्रेस पार्टी की नैतिक जिम्मेवारी है कि आमजन की पीड़ा को सरकार के सामने विरोध प्रकट कर मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की जावे।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से म.प्र. कांग्रेस कमेटी महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हीरालाल आंजना, प्रदेश सचिव दिनेश जैन, जिला उपाध्यक्ष अनिल आंचलिया, रीता बडग़ुर्जर, अशोक पाठक, सुरेसिंह, राधेश्याम गोलवी, सिद्दीक नागोरी, जीतू फरेले, राधेश्याम नरवरिया आदि उपस्थित थे।

आंदोलन के दौरान मूल्यवृद्धि को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। संचालन शहर अध्यक्ष सगीर बेग ने किया। आभार धनसिंह बापू ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बचे तीन महीनों में मनमानी करना चाहती है नगर परिषद

Thu Mar 31 , 2022
थांदला, अग्निपथ। वर्तमान नगर परिषद का कार्यकाल खत्म होने में मात्र तीन माह का समय शेष है, लेकिन परिषद के जिम्मेदार शेष बचे तीन माह में वह सब कार्य करना चाहते हैं जो विगत साढ़े चार वर्ष में नहीं कर पाये। केशव उद्यान में जनधन का दुरूप्योग व अनियमितता का […]
Thandla avaidy nirman

Breaking News