युवती से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार आरक्षक सस्पेंड

महिदपुर में अश्लील हरकत करने पर किया था लाईन अटैच

उज्जैन,अग्निपथ। एक आरक्षक की वजह से बुधवार को पूरा पुलिस महकमा शर्मिंदा हुआ है। वजह आरक्षक को बेटी समान युवती का पीछा कर परेशान करने के आरोप में नीलगंगा पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना है। मामले में एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने आरक्षक को निलंबित कर दिया।

महिदपुर हाल मुकाम दो तालाब क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुनिनगर क्षेत्र में ही डीफेंस कोचिंग क्लास जाती है। पुलिस लाइन में पदस्थ शाजापुर निवासी आरक्षक तेजसिंह पिता उमरावसिंह नायक (42) उसका 15 दिन से पीछाकर कर रहा था। परेशान युवती मंगलवार रात परिजनों के साथ थाने पहुंच गई।

नतीजतन पुलिस ने धारा 354 का केस दर्ज कर नायक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है आरक्षक नायक प्रथम लाक डाऊन के दौरान महिदपुर थाने में पदस्थ था। वह उक्त युवती के पड़ोस में रहता था। वहां मदद के बहाने युवती से अश्लील हरकत करने पर उसे लाइन अटैच किया गया था। बावजूद वह बाज नहीं आया और युवती को यहां देख फिर पीछा करने लगा था।

माफी का कहा तो लगाए आरोप

खास बात यह है कि शिकायत सामने आने पर टीआई तरुण कुरील ने आरक्षक नायक को बुलाकर फटकारा और युवती से माफी मांगने का कहा। लेकिन वह युवती पर मैसेज करने का आरोप लगाने लगा। नायक के नहीं मानने पर टीआई कुरील ने कार्रवाई कर दी। जानकारी मिलने पर एसपी शुक्ल ने बुधवार को आरक्षक को निलंबित कर दिया। वहीं आईजी संतोषसिंह ने भी पुलिस की छवि खराब होने पर सख्त नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

24 घंटे में वापस लेना पड़ा होस्टल शुल्क बढ़ाने का फैसला

Wed Jan 5 , 2022
विक्रम विवि के बाहर विद्यार्थी परिषद का विरोध प्रदर्शन उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में बने नए होस्टल में फीस बढ़ाने का निर्णय विक्रम विवि प्रशासन को 24 घंटे में ही वापस लेना पड़ गया है। बुधवार को विक्रम विवि प्रशासनिक भवन के बाहर विद्यार्थी परिषद के सदस्यों द्वारा फीस […]

Breaking News