बदमाश की हत्या में आरोपी बने दो छात्रों को बाल संप्रेषण, चार को जेल भेजा

उज्जैन,अग्निपथ। बदमाश की हत्या के मामले में गिर तार छह आरोपियों में दो नाबालिग 9-10 वीं के छात्र निकले। शनिवार को माधवनगर पुलिस ने उन्हें बाल संरक्षण गृह और चार आरोपियों कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

घासमंडी चौराहा निवासी बदमाश लक्की ठाकुर को 15 नवंबर तडक़े 4 बजे बागपुरा में शराब पीने के दौरान चाकू मार दिए गए थे। उसकी 19 नवंबर को इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में मौत हो गई थी।

मामले में पुलिस ने बागपुरा निवासी बदमाश सौरभ,राहुल सिसोदिया, प्रकाश नगर के अक्षय चव्हान, तीन बत्ती के अमन के साथ इंगोरिया व बाडक़ुम्मेद निवासी 9 व 10वीं के दो नाबालिग छात्रों को भी आरोपी होने पर गिर तार किया था। मामले की जांच कर रहे एसआई प्रेम मालवीय ने शनिवार को चार को कोर्ट में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश हो गए।

वहंीं दोनों नाबालिगों को मालनवासा स्थित बाल संप्रेषण गृह भेज दिया। याद रहे लक्की भी आदतन अपराधी था। उसने पिता सुधीर की करीब 8 साल पहले दहशरे के दिन विक्की बिड़वान नामक बदमाश ने हत्या की थी। लक्की ने बड़ा होने के बाद करीब दो साल पहले दशहरे के दिन ही विक्की को मार्डन स्कूल के पीछे सफाई करते समय गोली मारकर बदला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरओ के नकली पार्ट बेच रहा था, हजारों का माल जब्त

Sat Nov 20 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। फ्रीगंज में प्रसिद्ध केंट कंपनी के नकली पार्ट बेचे जा रहे थे। शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई कर हजारों रुपए के नकली पार्ट जब्त कर दुकान संचालक पर केस दर्ज किया है। पंवासा निवासी संजय पिता राकेश पाटीदार की पाश्र्वनाथ टॉवर में आरओ और पार्ट बेचने की दुकान […]

Breaking News