बदमाश ने वृद्धा के गले से झपटी सोने की चेन

दिनदहाड़े घर में घुसा, शोर सुनकर परिजन दौड़े

उज्जैन, अग्निपथ। लकवाग्रस्त वृद्धा घर में बैठी थी। दरवाजा खुला देख बदमाश अंदर आया और गले से सोने की चेन झपटकर भाग निकला। शोर सुनकर परिजन दौड़े लेकिन तब तक बदमाश भाग निकला था।

संतराम सिंधी कालोनी में गुरुवार दोपहर में 12 बजे के लगभग मीना पति आसनदास लखवानी (70) घर में बैठी थी। लकवाग्रस्त होने पर वह बिना सहारे के चल नहीं सकती है। परिवार के सदस्य ऊपरी मंजिल पर थे। दरवाजा खुला देखकर बदमाश अंदर आया और गले से एक तोला वजनी सोने की चेन झपटकर भाग निकला।

वृद्धा जोर से चिल्लाई तो परिजन दौडक़र नीचे आये। बदमाश भाग निकला था। मामले की सूचना नीलगंगा पुलिस को दी गई। दिनदहाड़े हुई घटना की पड़ताल के लिये पुलिस सिंधी कालोनी पहुंची।

वृद्धा लकवाग्रस्त होने की वजह से ठीक से बोल पाने की स्थिति में नहीं थी, जिसके चलते वारदात करने वाले का हुलिया सामने नहीं आ पाया। पुलिस ने परिजनों से मामले की शिकायत दर्ज कराने को कहा। शाम तक परिजन थाने नहीं पहुंचे थे।

पूरे क्षेत्र में नहीं लगे हंै कैमरे

सिंधी कालोनी में जिस क्षेत्र में बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया, वहां कहीं भी कैमरे नहीं लगे होना सामने आये है। उक्त क्षेत्र विष्णुपुरा की ओर है। जहां से सिंधी कालोनी मेनरोड, प्रकाशनगर, हाथीपुरा की ओर जाने वाला मार्ग भी है।

पुलिस सभी मार्गो पर लगे कैमरे देखने का प्रयास कर रही है। दोपहर के समय वारदात स्थल के आसपास सन्नाटा होने से बदमाश ने आसानी से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया। संभावना जताई जा रही है कि बदमाश ने पहले रैकी की होगी।

इनका कहना

वारदात के बाद परिजनों ने थाने पर सूचना दी थी। पुलिस जांच के पहुंची, लेकिन वृद्धा कुछ पता नहीं पा रही थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। -जितेन्द्र सोलंकी, एसआई नीलगंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हीरामिल की चाल में जन्मदिन मना रहे युवकों ने किया पथराव

Thu Mar 10 , 2022
महिला पर किया वार, गाडिय़ों में की तोडफ़ोड़ उज्जैन, अग्निपथ। सडक़ पर जन्मदिन मनाकर शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों को रोकना आसपास रहने वालों को मंहगा पड़ गया। शराबियों ने पथराव कर दिया और मारपीट शुरु कर दी। एक महिला के हाथ पर चाकू से चोंट आई […]
दो घटनाओं में 8 लोग घायल