बसंत विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी

गांधीनगर में चोरों ने मकान का तोड़ा ताला

उज्जैन, अग्निपथ। बसंत विहार कालोनी और गांधीनगर में दिनदहाड़े चोरी होने का मामला सोमवार को सामने आया। बदमाशों ने रविवार को वारदात की थी। देर शाम परिवार के लौटने पर चोरी का पता चला।

नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की बसंत विहार कालोनी में बिल्डर मुकेश पिता बाबूलाल परमार का मकान बना हुआ है। रविवार को परिवार में कार्यक्रम होने पर सभी हामूखेड़ी गये हुए थे। कुछ घंटे बाद लौटते तो ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोरों ने अलमारी में रखे लाखों के आभूषण और हजारों की नगदी के साथ कीमती घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया था।

मामले की सूचना पुलिस को मिली तो जांच के लिये मौके पर पहुंची। मुकेश परमार के अनुसार बदमाश करीब 25 से 30 लाख का माल चुराकर ले गये हैं। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो चार बदमाश दिखाई दिये, जिनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वारदात दोपहर डेढ़ बजे के लगभग होना सामने आया है।

देवास गया था परिवार

गांधीनगर में भी रविवार को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे के बीच चोरों ने साजिद पिता रफीक खान के मकान पर धावा बोला। दिनदहाड़े चोरों ने ताला तोडक़र कान के टॉप, 1 जोड़ बाली, अंगूठी, पेंडल, चांदी की पायल और नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। साजिद परिवार के साथ देवास शादी में शामिल होने गया था। चिमनगंज पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। गौरतलब हो कि शहर में दिन-रात चोर गश्त लगा रहे है। पुलिस को वारदातों के बाद फुटेज भी मिल रहे हंै, बावजूद चोरों का सुराग नही मिल पा रहा है। पुलिस वारदात करने वाली गैंग बाहर की होना बता रही है। जबकि हर दिन कालोनियों में ताले टूट रहे हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सट्टे के अड्डे पर पुलिस का धावा, मिले 16.32 लाख

Mon May 23 , 2022
कई दिनों से मिल रही थी सूचना, आईपीएल क्रिकेट का मिला हिसाब उज्जैन, अग्निपथ। हाटकेश्वर कॉलोनी में सोमवार शाम पुलिस ने सट्टे के अड्डे पर धावा बोला। जांच में 16.32 लाख रुपये नगद और क्रिकेट मैच पर लगाये गये दांव का हिसाब बरामद हो गया। आरोपी कार के साथ घर […]
Satte ka saman