बस संचालक और छोटे भाई का अपहरण, पुलिस ने 4 घंटे में कराया मुक्त

महिदपुर रोड, अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम झुटावद निवासी बस संचालक दिनेश सेठिया व उनके छोटे भाई शिवनारायण शनिवार रात अज्ञात अपहर्ताओं द्वारा जबरन गाड़ी में बैठा कर अपहरण कर ले जाया गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की लोकेशन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सीतामऊ के नजदीक उनकी घेराबंदी की तो आरोपी दोनों भाइयों को छोडक़र भाग निकले।

थाना प्रभारी जादौन ने बताया सूचना मिलने पर पुलिस बल गांव पहुंचा। जहां दिनेश सेठिया के बेटे विजय ने बताया 4 गाडिय़ों में 14 अज्ञात व्यक्ति रात्रि में 11:30 बजे उनके पिता दिनेश तथा काका शिवनारायण के साथ मारपीट करते हुए जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गये। इसके बाद पुलिस टीम ने साइबर सेल उज्जैन की मदद लेकर तलाश करते हुए मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में पहुंची। जहां सीतामऊ थाना प्रभारी से संपर्क कर आरोपियों की नाकाबंदी की। इस दौरान आरोपी दिनेश सेठिया व शिवनारायण को छोडक़र भाग गये।

मात्र चार घंटे में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहृतों को मुक्त करा लिया। इस कार्य में थाना प्रभारी हेमंतसिंह जादौन, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप यादव, सहायक उप निरीक्षक बलराम जाट आदि का सहयोग रहा।

जनप्रतिनिधि बोले पुलिस का रहा सराहनीय सहयोग

सरपंच शिव सोलंकी, उपसरपंच महेश पंड्या, जनपद उपाध्यक्ष किशन सिंह तथा पूर्व सरपंच भूपेंद्र सिंह पूर्व जनपद सदस्य कैलाश पोरवाल आदि ने पुलिस की सराहनीय भूमिका की प्रशंसा की। जनप्रतिनिधियों का कहना था कि थाना प्रभारी के सक्रिय सहयोग से ही दोनों सकुशल वापस लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विजलेंस टीम बन कर आए और किसानों से ले गए दस-दस हजार रुपए

Sun Mar 5 , 2023
जावरा, अग्निपथ। मुंडलाराम गाँव मे किसानों के खेत पर चोपहिया वाहन से पाँच से सात लोग आए और ट्यूबवेलों की मोटरों को चेक किया। जिसके बाद कुछ किसानों के पंचनामे बनाये और चार से पाँच लोगो से डरा धमका कर पैसे लेकर चले गए। गांव के किसानों ने बताया कि […]
Bijali bill cartoon