बाइक-आयशर की भिड़ंत, मजदूर की मौत

पेट दर्द के बाद गर्भवती ने तोड़ा दम

उज्जैन, अग्निपथ। दुर्घटना और पेट दर्द के बाद हुई गर्भवती की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के पोस्टमार्टम कराये हैं। परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाएगी।

नागझिरी थाने के एसआई दिनेश पटेल ने बताया कि सोमवार रात ग्राम गोयलाखुर्द में बाइक-आयशर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में बाइक पर सवार दिनेश पिता जगन्नाथ प्रजापत 40 निवासी रेती घाट त्रिवेणी की मौके पर मौत हो गई थी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने दुर्घटनास्थल से शव जिला अस्पताल पहुंचकर बाइक न बर और मृतक के पास मिलते दस्तावेजों के आधार पर परिजनों तक सूचना पहुंचाई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि दिनेश मजदूरी करता था और बाइक में पेट्रोल भरवाने का बोलकर घर से निकला था।

उसके बाद काफी देर तक नहीं लौटा था। इस दौरान यह भी सामने आया कि मृतक के साथ बाइक पर एक व्यक्ति ओर सवार था, जो दुर्घटना के बाद मौके से भाग निकला था, जिसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई थी। पुलिस ने आयशर को जब्त कर लिया है, चालक की तलाश की जा रही है।

रात डेढ़ बजे लाए थे अस्पताल

चिमनगंज थाना क्षेत्र के राजीवनगर में रहने वाली दीपिका पति रविसिंह चौहान 30 गर्भवती थी। सोमवार-मगंलवार रात डेढ़ बजे उसे अचानक पेट दर्द होने लगा। परिजन उसे पुष्पामिशन अस्पताल ले जाने के लिये घर से निकले, लेकिन रास्ते में ही दीपिका की सांसे थम गई। मंगलवार सुबह चिमनगंज थाने की एसआई मधु बंसल ने मर्ग कायम कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा था कि दीपिका एक बच्चे की मां थी। वह दूसरी बार गर्भवती हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल पाएगा।

बारकर्मी घर में मृत मिला

मंगलवार दोपहर को प्रकाशनगर में रहने वाला भैयालाल पिता भभूतिलाल विश्वकर्मा 41 वर्ष घर में मृत अवस्था में मिला है। उसका साथी अनिल उसे देखने घर पहुंचा था। उसने भैयालाल को जमीन पर पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। नीलगंगा थाना पुलिस ने शव जिला अस्पताल पहुंचाया है। मृतक तपस्या बार में काम करता था और मूलरूप से होशंगाबाद का रहने वाला था। वह 10 वर्षों से उज्जैन में रह रहा था। मृतक की सोमवार को तबीयत खराब होना भी बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवसंवत्सर पर महाकालेश्वर मंदिर का शिखर ध्वज बदला, शिप्रा पूजन-सूर्य को अघ्र्य प्रदान कर की कोरोना महामारी समाप्त करने की प्रार्थना

Wed Apr 14 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। हिन्दू नव संवत्सर-2078 के आगमन पर मंगलवार को श्री क्षेत्र पंडा समिति उज्जैनी और महाकाल युवा तीर्थ पुरोहित समिति द्वारा शिप्रा के तट पर प्रात:काल सूर्य देवता को अघ्र्य प्रदान करते हुए मां शिप्रा का अभिषेक पूजन करते हुए कोरोना महामारी से सभी के बचाव की प्रार्थना की […]