बाइक सवार को कार ने कुचला, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे युवक को कार ने कुचल दिया। गंभीर घायल होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम लांबीखेड़ी में रहने वाला बगदीराम पिता चंद्रसिंह (34) मजदूरी करता था। बुधवार-गुरुवार रात काम पूरा होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। गांव से कुछ दूर पहले ही उसे तेज रफ्तार से आई कार ने कुचल दिया। बगदीराम गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। गांव वालों ने बगदीराम को पहचान लिया और परिजनों को सूचना देकर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के अनुसार मृतक दो बच्चों का पिता था और घर में कमाने वाला अकेला था। पुलिस के अनुसार मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

इंदौर में खाया जहर, उज्जैन में मौत

महिदपुर के ग्राम आक्या में रहने वाले दिलीप पिता कानसिंह (30) ड्रायवरी करता था। 2 दिन पहले उसने इंदौर पहुंचकर जहर खा लिया। लोगों ने उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को सूचना मिली तो इंदौर से उपचार के लिये उज्जैन ले आए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार तडक़े उसकी मौत हो गई। माधवनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का कहना था कि कर्ज से परेशान था और 2 दिन पहले बिना बताए घर से निकला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत के रास्ते 2 बदमाशों ने दिया था चोरी को अंजाम

Thu Mar 16 , 2023
बहादुरगंज में हुई चोरी का 15 दिन बाद खुलासा उज्जैन, अग्निपथ। छत के रास्ते सेवानिवृत्त शिक्षक के मकान में 2 बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में एक लाख का माल बरामद किया जा चुका है। आज दोनों को न्यायालय में […]

Breaking News