बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। पत्नी और ब”ो के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक को मक्सीरोड पर तेज गति से आये ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। पत्नी और ब”ो को खरोंच तक नहीं लगी है।

पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम मौलाखेड़ी में रहने वाला अनिल पिता आत्माराम मालवीय (&2) पत्नी अल्का और 2 वर्षीय बेट के साथ रविवार शाम उज्जैन में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां आया था। देर रात बाइक से वापस लौटते समय खजूरिया फंटे पर उसने अपनी बाइक रोकी, पत्नी और ब‘चा नीचे उतर गये थे, उसी दौरान तेज गति से आये ट्रक ने अनिल को कुचल दिया।

दुर्घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों की मदद से पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अनिल ने शराब पी रखी थी उसने घबराहट होने पर बाइक रोकी थी उसी दौरान दुर्घटना हुई है।

बैंड वाहन और बाइक में भिड़ंत

सोमवार दोपहर को जूना सोमवारिया क्षेत्र में बाइक सवार भाई-बहन को गणेश बैंड के वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बहन कुसुम पति अतुल अग्रवाल (&2) निवासी जानकीनगर की मौत हो गई। भाई जितेन्द्र राजौरिया घायल हुआ है। जीवाजीगंज टीआई गगन बादल के अनुसार भाई-बहन बाजार से खरीददारी कर वापस घर लौट रहे थे। मामले में बैंड वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर मृतिका का पोस्टमार्टम कराया है।
&6 घंटे बाद उठाई बाइक
शनिवार-रविवार रात धरमबड़ला और रेलवे क्रासिंग के बीच हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक &6 घंटे बाद सोमवार को पुलिस ने क्रेन की मदद से उठाई। चिंतामण पुलिस ने दुर्घटना के बाद मामला दर्ज किया था। विदित हो कि दुर्घटना में इंगोरिया निवासी दीपक कुशवाह की मौत हो गई थी और उसका साथी प्रकाश गंभीर घायल हुआ था। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार मकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Mon Jan 10 , 2022
2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार दोपहर को हेलावाड़ी क्षेत्र में एक मकान में हुए शार्ट सर्किट के बाद चार मकान आग की लपटों से घिर गये। आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। नगर निगम में वाहन […]

Breaking News