बाबा के दर्शन करने आई वृद्धा के गले से उड़ाई चेन

मनोकामना हनुमान मंदिर में भी वारदात

उज्जैन, अग्निपथ। बाबा महाकाल के दर्शन करने आई वृद्धा के गले से मंदिर परिसर में ही चेन चोरी कर ली गई। यही नहीं हरसिद्धि मंदिर के पीछे मनोकामना हनुमान मंदिर में भी वृद्धा की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र से मीना पति समरसिंह (65) परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शंन करने आई थी। नंदीहाल से दर्शन कर भीड़ के बीच से बाहर मंदिर परिसर में आई तो उनके गले से सोने की चेन गायब थी। वृद्धा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। मंदिर में लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे है।

चेन चोरी की दूसरी वारदात हरसिद्धि मंदिर के पीछे बने मनोकामना हनुमान मंदिर में होना सामने आया है। जबलपुर से रिचा पति रमेश यादव परिवार के साथ श्रावण मास के चौथे और अंतिम सोमवार को महाकाल दर्शन करने आई थी। बाबा के दर्शन करने के बाद परिवार हरसिद्धी मंदिर के पीछे बने मनोकमना हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचा। जहां रिचा की मां नीलम यादव के गले से चेन चोरी कर ली गई। मामले में रिचा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार से अंतिम सोमवार तक श्रद्धालुओं के साथ लगातार वारदाते होना सामने आई है। लेकिन एक भी वारदात में शामिल बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर माल बरामद नहीं कर पाई है। प्रथम सोमवार को पांच श्रद्धालुओं की चेन उड़ाई गई थी। दूसरे सोमवार को 2 महिलाओं की चेन चोरी की गई।

तीसरे सोमवार पर पुलिस को ऐसा सुरक्षा घेरा था कि थाने पहुंचने का रास्ता ही बंद कर दिया गया था। जिसके चलते वारदाते सामने नहीं आ पाई थी। पर्स और मोबाइल के सैकड़ों मामले हुए। जिसमें कुछ श्रद्धालुओं से आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंभीर में आया भरपूर ‘नीर’, महापौर ने किया पूजन

Tue Aug 9 , 2022
1800 एमसीएफटी पर पहुंचा जलस्तर, दूर हुई पूरे साल पानी की चिंता उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई तेज बारिश के बाद गंभीर बांध का जलस्तर एक बार फिर से बढऩा शुरू हो गया है। बांध में करीब 80 एमसीएफटी पानी बढ़ा है। गंभीर बांध अब 1800 एमसीएफटी यानि […]