बाबा महाकाल को लगाया सवा लाख रुपए के 1008 हापुस आम का भोग

पुणे के कोलते परिवार ने सीजन का पहला आम उज्जैन में प्रमुख देवी-देवताओं को समर्पित किये

उज्जैन, अग्निपथ। पुणे निवासी महाकालभक्त डॉ. सागर, साधना, साराध्य, साध्या कोलते ने गुड़ी पड़वा पर बुधवार रात बाबा श्री महाकाल को सवा लाख रूपये के 1008 हापुस आम का भोग लगाया गया। पंचमेवे के भोग के साथ में डॉ. कोलते परिवार द्वारा लगाए गए आम के भोग में एक शुध्द सोना और शुध्द रजत के वर्क लगी हुई अतिरिक्त हापुस आम की पेटी बाबा श्री महाकालजी को अर्पित की गई।

मुरली मनोहर जोशी ने बताया कि उज्जैन से 1008 किलोमीटर दूर से कोकण के श्री सागरेश्वर सागर किनारे नजदीक हापुस आम के बाग से आम का भोग बाबा महाकाल को संध्या आरती में अर्पित किया गया। आपने बताया कि डॉ. कोलते परिवार द्वारा सीजन का पहला हापुस आम बाबा श्री महाकाल को अर्पित करने के साथ ही त्रिवेणी स्थित श्री शनि मंदिर, मंगलनाथ, कालभैरव, हरसिध्दि माता मंदिर में भी हापुस आम का भोग लगाया गया।

सिंगर शान ने पत्नी के साथ महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया

ख्यात बॉलीवुड सिंगर शान गुरुवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। तडक़े होने वाली भस्म आरती में सपत्नीक शामिल होकर भगवान का जल से अभिषेक किया। शान ने महाकाल मंदिर में- कर्पूर गौरम… भजन भी गाया। उन्होंने कहा कि भगवान से सब के लिए मांगा है।

शान ने करीब डेढ़ घंटे तक महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गर्भगृह पहुंचे और पत्नी राधिका के साथ जला अभिषेक कर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। शान ने कहा कि पहली बार उज्जैन आया हूं। अलग ही अनुभव है। खुशी महसूस कर रहा कि महाकाल जी के दर्शन हो पाए।भगवान महाकाल से सब के लिए अच्छा हो, यही मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में कोई वीआईपी नहीं

Thu Mar 23 , 2023
किसी तरह का पास जारी नहीं करेगी समिति उज्जैन, अग्निपथ। सीहोर वाले पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में कोई वीआईपी नहीं होगा। अर्थात समिति की ओर से किसी को भी कोई वीआईपी पास जारी नहीं किया जायेगा। कथा पंडाल में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बैठक व्यवस्था […]