महाकाल के आंगन में आज से प्रारंभ होगा उमा-सांझी महोत्सव

Mahakal uma sanjhi

प्रात: 8.30 बजे श्री उमा माता की घट स्थापना, प्राचीन पत्थर पर रंगोली से संझा बनायी जाएगी

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर में आज से उमा-सांझी महोत्सव प्रारंभ होगा। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते इसका स्वरूप सीमित रखा है। महोत्सव अश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी से अश्विन शुक्ल द्वितीया तक मनाया जाता है।

आज सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इस वर्ष भी 02 से 07 अक्टूबर तक उमा-सांझी महोत्सव मनाया जायेगा। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव को कोविड-19 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं करने व प्रतीकात्मक रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि, पारंपरिक पूजन के अंतर्गत 2 अक्टूबर को प्रात: 8.30 बजे श्री उमा माता की घट स्थापना व परंपरागत पूजन-अर्चन के साथ महोत्सव का प्रारंभ होगा।

सायं आरती के पश्चात चारों वेदों के ब्राह्मणों द्वारा वसंत पूजा होगी। प्रतिदिन सभामंडप में मंदिर के पुजारी-पुरोहितों द्वारा श्री अन्नपूर्णा मंदिर के पास रखे प्राचीन पत्थर पर रंगोली से संझा बनायी जावेगा। 6 अक्टूबर को अमावस्या के दिन रात्रि जागरण होगा व 7 अक्टूबर को सायं 4 बजे वर्ष में एक बार निकलने वाली श्री उमा माता की सवारी संझा विसर्जन हेतु नगर भ्रमण पर निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लव जिहाद का दावा करने वाले पादरी ने कहा- नकली धर्मनिरपेक्षता भारत को तबाह कर देगी

Sat Oct 2 , 2021
तिरुवनंतपुरम(एजेंसी)। ”नारकोटिक्स और लव जिहाद” टिप्पणी पर विवादों के बीच सायरो मालाबार कैथोलिक चर्च के पाला डॉयसीज के पादरी जोसेफ कल्लारंगट ने शनिवार को कहा कि ”छद्म धर्मनिरपेक्षता भारत को तबाह कर देगी”, इसलिए असल धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों की रक्षा करने की आवश्यकता है। गांधी जयंती के अवसर पर, चर्च […]
bishop Joseph