बिजली कंपनी के झटके..!

बिजली कंपनी के झटके दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। साल की शुरुआत में ही सबसे पहला झटका दिया बिजली दरों में वृद्धि का। बिजली कंपनी ने व्यावसायिक के साथ-साथ घरेलु और सिंचाई कनेक्शन की बिजली के दाम भी बढ़ा दिए हैं। प्रति यूनिट दर में वृद्धि के साथ ही कई छिपे चार्ज भी बढ़ा दिए हैं।

इस कारण बिजली बिल करीब ४० प्रतिशत बढ़ गए हैं। बिजली की दरों की मार से जूझ रहे बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी ने दूसरा झटका स्मार्ट मीटर का दिया है। बिजली कंपनी का दावा है कि स्मार्ट मीटर से कई सुविधा होगी, जैसे मीटर रीडिंग के लिए रीडर को घर-घर नहीं जाना पड़ेगा, वहीं उपभोक्ता भी अपने मोबाइल पर चाहे जब मीटर रीडिंग देख सकता है।

कंपनी ने स्मार्ट मीटर की खूबियां तो कई बताई, लेकिन उपभोक्ताओं पर बढऩे वाला आर्थिक भार छिपाए रखा। लोगों को पता चला कि स्मार्ट मीटर की सुरक्षा उपभोक्ता को ही करना है। अगर मीटर जल गया या खराब हो गया तो उपभोक्ता को तगड़ा फटका लगेगा। इस कारण शनिवार को कुछ क्षेत्र में लोगों ने मीटर बदले जाने का जोरदार तरीके से विरोध किया और कंपनी कर्मचारियों को बैरंग लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिम्नास्टिक के आकाश की उभरती ग्रामीण प्रतिभा नर्मदा

Sat Jan 23 , 2021
बडऩगर /रुनिजा, अग्निपथ। प्रतिभा शहरों में ही नहीं ग्रामों में भी निवास करती है। और जब बात लड़कियों की हो और ग्रामीण क्षेत्रों से हो तो महत्व और बढ़ जाता है। आज हम देख रहे है कि लड़किया किसी भी क्षेत्र में लडक़ों से कम नहीं है। हम बात कर […]

Breaking News