बिना अनुमति निकाल रहे थे बाना दूल्हे और बैंड वाले पर केस

कमरीमार्ग पर बारातियों को घेरती खाराकुंआ पुलिस।

बिना मास्क भीड़ जमा पर फटकारा तो छिपने लगे बाराती

उज्जैन, अग्निपथ। कोविड नियम का उल्लंघन कर बाना निकालना बोहरा युवक को भारी पड़ गया। देर रात सामने आए मामले में खाराकुंआ पुलिस ने दूल्हे और बैंड संचालक पर धारा 188 के तहत केस दर्ज कर दिया।

फव्वारा चौक निवासी फकरुद्दीन पूनावाला गुरुवार रात कमरी मार्ग से भारत बैंड व दर्जनों बारातियों के साथ प्रोसेशन निकाल रहे थे। कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करते देख कमरी मार्ग पर खाराकुंआ पुलिस ने बारात को घेर लिया। बिना मास्क बारातियों को देख फटकार लगाई और अनुमति दिखाने को कहा। पुलिस का सख्त रवैया देख बाराती खिसकने लगे। वहीं अनुमति नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने फकरुद्दीन व बैंड संचालक यासिन पिता गम्मूखान निवासी हरिफाटक के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज कर दिया। एसआई करण कुंवाल ने बताया कि आरोपियों को नोटिस जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कृत महाविद्यालय में प्रवेश प्रारंभ, छात्र ऑफलाईन भी कर सकते हैं आवेदन

Fri Sep 3 , 2021
उज्जैन। चारधाम मंदिर के समीप जयसिंहपुरा रोड़ पर स्थित शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में नवीन सत्र 2020.21 स्नातक स्तर-शास्त्री, स्नातकोत्तर स्तर -आचार्य फलित ज्योतिष व साहित्य एवं पौरोहित्य कर्मकांड डिप्लोमा कक्षाओं में नियमित विद्यार्थियों हेतु प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। महाविद्यालय ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया से मुक्त है तथा छात्र महाविद्यालय में […]