संस्कृत महाविद्यालय में प्रवेश प्रारंभ, छात्र ऑफलाईन भी कर सकते हैं आवेदन

उज्जैन। चारधाम मंदिर के समीप जयसिंहपुरा रोड़ पर स्थित शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में नवीन सत्र 2020.21 स्नातक स्तर-शास्त्री, स्नातकोत्तर स्तर -आचार्य फलित ज्योतिष व साहित्य एवं पौरोहित्य कर्मकांड डिप्लोमा कक्षाओं में नियमित विद्यार्थियों हेतु प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। महाविद्यालय ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया से मुक्त है तथा छात्र महाविद्यालय में ऑफलाईन भी आवेदन कर सकते हैं।

प्राचार्य डॉ.आरसी जाटवा ने बताया कि महाविद्यालय में पूर्वमध्यमा में प्रवेश लेने हेतु 8वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकते हैं। शास्त्री प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने हेतु कक्षा 12वीं अथवा उत्तरमध्यमा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आचार्य प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने हेतु शास्त्री अथवा बीए उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र एवं छात्राएं महाविद्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं। महाविद्यालय में प्राच्य संस्कृत साहित्य, फलित ज्योतिष, शुक्लयजूर्वेद एवं नव्य व्याकरण विषयों का अध्यापन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अज्ञात बदमाश ने पांच कुत्तों को एसिड डालकर मार डाला

Fri Sep 3 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ।देवासरोड पर अज्ञात बदमाश ने पांच कुत्तो को एसिड डालकर मार डाला। घटना से क्षेत्रवासी सकते में आ गए। जानकारी मिलते ही पीपुल्स फॉर एनिमल (पीएफए) टीम ने आकर एसपी को शिकायत की। मामले में शुक्रवार शाम नागझिरी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक […]