बिना रैलिंग की बॉलकनी से गिरी मासूम की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर में खेल खेल में 3 साल की बच्ची की पहली मंजिल की बॉलकनी से गिरने से मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ कमरे में खेल रही थी। तभी उसका खिलौना नीचे गिर गया। बच्ची उसे लेने के लिए दौड़ी। लेकिन कमरे के बाहर बॉलकनी में रैलिंग नहीं थी। जिसके चलते वह सीधे नीचे सडक़ पर जा गिरी। आसपास के लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए। यहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुशवाह नगर की है। मृतक बच्ची का नाम डॉली नायक है।

मां नहाने गई थी, अचानक पैर फिसलने से हादसा

मृतक बच्ची की बहन चंचल ने बताया कि मां ज्योति नहाने गई थी। इस दौरान दोनों बहनें बाहर ही खेल रही थी। कमरे से डॉली बालकनी की तरफ भागी। तभी उसका अचानक पैर स्लिप हुआ और वह सिर के बल जमीन पर गिर गई थी। इस वजह से डॉली के सिर की हड्डी में फ्रेक्चर हुआ था। उसका चेहरा एक तरफ से पूरा नीला पड़ गया था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद और स्थिति स्पष्ट होगी। डॉली के पिता जीवन कारीगर हैं और पत्नी ज्योति गृहिणी है। जीवन मूल रूप से उज्जैन के रहने वाले हैं। परिवार के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का अंतिम संस्कार उज्जैन में चक्रतीर्थ पर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पैसों के लिये सेवानिवृत्त पिता को मार डाला

Thu Mar 17 , 2022
हिरासत में आरोपी बेटा, आज कोर्ट में पेश करेंगे उज्जैन, अग्निपथ। पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता को इतना मारा कि उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है, वहीं हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वेदनगर में […]