बिना लड़े जीतेंगे सुशील मोदी:महागठबंधन ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए कैंडिडेट नहीं उतारा, सुशील मोदी निर्विरोध रह गए

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी राज्यसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे, लेकिन विपक्ष ने उन्हें वॉकओवर दे दिया। राज्यसभा चुनाव के नॉमिनेशन के पहले दिन बुधवार को सुशील मोदी ने, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में नामांकन भरा था। लेकिन, राजद ने महागठबंधन की ओर से सुशील कुमार मोदी के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारने की घोषणा की है।

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में करारी शिकस्त और बड़े उलटफेर की कोई संभावना नहीं देख महागठबंधन के किसी दल के किसी नेता ने राज्यसभा चुनाव में हार का सर्टिफिकेट लेने की हिम्मत नहीं दिखाई और मोदी निर्विरोध रह गए। अब चुनाव अधिकारी नामांकन का समय खत्म होने के बाद सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट सौंप देंगे।

राजद ने कहा- मोदी से मुक्ति चाहते हैं
राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने गुरुवार कहा कि बिहार सुशील कुमार मोदी से मुक्ति चाहता है और महागठबंधन इस मुक्ति की राह में रोड़ा नहीं बनना चाहता, इसलिए राज्यसभा चुनाव में उनके खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संदेह के घेरे में अधिकारी:NCB ने दो अधिकारियों को सस्पेंड किया, ड्रग्स केस में दीपिका की मैनेजर और भारती की मदद का आरोप

Thu Dec 3 , 2020
मुंबई। बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपने ही दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पर दो आरोपियों को जमानत दिलाने में मदद का आरोप लग रहा है। NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ […]

Breaking News