बिहार चुनावः सोशल डिस्टेंसिंग रखने को कहा तो लोगों ने सुरक्षाबल जवानों को पीटा

पूर्णिया में  5 राउंड हवाई फायरिंग

पटना। बिहार में आज तीसरे और आखिरी फेज की 78 सीटों पर वोटिंग जारी है। पूर्णिया में CISF जवानों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा तो लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा। बचाव में जवानों ने 5 राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। बाद में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं सुपौल और मुजफ्फरपुर में मतदानकर्मी की मौत हो गई। बड़े चेहरों में शरद यादव की बेटी और बिहारीगंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी और प्लूरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने वोट डाला।

तीसरे फेज में 1,204 उम्मीदवार हैं। 1,094 पुरुष हैं। 910 महिलाएं हैं। इन 78 सीटों पर 2.35 करोड़ वोटर हैं, जिनमें से 1.23 करोड़ पुरुष, 1.12 करोड़ महिला और 894 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। कोरोना के चलते वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। हालांकि, 74 सीटों पर वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी। बाकी 4 पर सुबह 7 से 4 बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। पहले फेज में 55.68% और दूसरे फेज में 55.70% वोटिंग हुई थी।

समय वोटिंग %
9 बजे 7.69
11 बजे 19.74

अपडेट्स…

  • सुपौल के 126 और 128 नंबर बूथ पर EVM खराब हो गई। वहीं, सीतामढ़ी के 271 नंबर बूथ पर भी EVM खराब होने की खबर आई। औराई विधानसभा की बूथ संख्या 63A पर EVM खराब होने के कारण सुबह 9 बजे तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई।
  • शरद यादव की बेटी और बिहारीगंज से कांग्रेस उम्मीदवार सुभाषिनी यादव ने मधेपुरा में वोट डाला। बांकीपुर और बिस्फी से चुनाव लड़ रहीं प्यूरल्स पार्टी की चीफ पुष्पम प्रिया चौधरी ने दरभंगा में वोट डाला।
  • सुपौल जिले की निर्मली विधानसभा के 246 नंबर बूथ पर सदानंद राय नाम के मतदान कर्मी की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा के बूथ-190 पर पोलिंग ऑफिसर केदार राय की हार्टअटैक से मौत हो गई। केदार सिंचाई विभाग में थे। डीएम ने 15 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
  • सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। 11:30 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा।

सुबह 11 बजे तक किस जिले में कितनी वोटिंग

जिला वोटिंग %
पश्चिमी चंपारण 19.14
पूर्वी चंपारण 20.16
सीतामढ़ी 19.71
मधुबनी 20.20
सुपौल 21.06
अररिया 24.87
किशनगंज 19.63
पूर्णिया 20.51
कटिहार 17.77
मधेपुरा 18.77
सहरसा 20.81
दरभंगा 13.23
मुजफ्फरपुर 19.82
वैशाली 24.58
समस्तीपुर 17.51

तीसरे फेज की 5 बड़ी बातें

  1. सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार गायघाट सीट पर हैं। सबसे कम 9 उम्मीदवार ढाका, त्रिवेणीगंज, जोकिहाट और बहादुरगंज में हैं।
  2. सबसे ज्यादा 44 सीटों पर राजद और 35 पर लोजपा लड़ रही है। भाजपा और जदयू 29-29, कांग्रेस ने 21 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं।
  3. 33 हजार 782 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। 45 हजार 953 बैलट यूनिट और 33 हजार 782 VVPAT का इस्तेमाल होगा।
  4. वोटर के लिहाज से सबसे बड़ी विधानसभा सहरसा है। यहां 3.70 लाख वोटर हैं, जिनमें से 1.92 लाख पुरुष, 1.77 लाख महिला और 2 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।
  5. वोटर के लिहाज से सबसे छोटी विधानसभा हायाघाट है। यहां 2.41 लाख वोटर हैं, जिनमें से 1.27 लाख पुरुष, 1.14 लाख महिला और 4 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसिड अटैक की पीड़ित नर्स ने तोड़ा दम, आरोपी पर दर्ज होगा हत्या का केस

Sat Nov 7 , 2020
उज्जैन। चार दिन पहले करवा चौथ के तड़के एसिड अटैक में गंभीर नर्स ने दम तोड़ दिया। उसके प्रेमी ने साईधाम स्थित घर आकर 4 नवंबर को सुबह उस पर एसिड फेंक दिया था। जिससे महिला नर्स बुरी तरह से झुलस गई थी। तेजनकर अस्पताल की में नर्स रही सुनीता […]