बुज़ुर्ग दम्पति और मासूमों को प्रशासन ने किया बेघर

माँ-बाप तहसीलदार से गुहार लगाते रहे कि हमारी क्या गलती जो हमे सजा दी जा रही है

जावरा, अग्निपथ। धोखाधड़ी मामले में फऱार चल रहे एक आरोपी के घर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। जिस मकान को गिराया गया उस मकान में न तो आरोपी रहता है और न उस मकान का सर्वे नम्बर वह है जो प्रशासन बता रहा है लेकिऩ प्रसाशन अपनी कार्रवाई को सही बता रहा है।

दरअसल पिपलोदा के नायब तहसीलदार और कालूखेड़ा थाना प्रभारी दल बल के साथ गाँव भाटखेड़ी पहुँचे और प्रताप सिंह के मकान पर बुलडोजर चला दिया। प्रताप सिंह राजपूत का बेटा नरेंद्र सिंह राजपूत धोखाधड़ी का आरोपी है जो अभी फरार है। प्रताप सिंह का कहना है कि बेटा न तो यहां रहता है और न उसके नाम का मकान है फिर भी प्रशासन ने नियमों को ताक में रखकर मकान को तोड़ दिया। प्रशासन ने हमे बेवजह बेघर दिया अब बुढापे में किस के घर पर रहें।

मकान भी कजऱ् लेकर बनाया था जिसका अभी तो हमारे ऊपर कजऱ् भी है हम अब क्या करे मेरा बेटा आरोपी है तो उसे सजा दे लेकिन हमें क्यो बेघर कर दिया गया। प्रताप सिंह की पत्नी सुगन कुंवर लगभग 60 वर्ष, माताजी विष्णु कुंवर लगभग 100 वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल है। बस उनका यही कहना है कि सरकार ने हमे किस गुनाह की सजा दी है।

नरेंद्र सिंह के ऊपर जिन किसानों ने धोखाधड़ी का लगा रखा है आरोप

रावटी तरफ़ के कुछ किसानों ने नरेंद्र सिंह के ऊपर आरोप लगा रखा कि उस ने हमारे टैक्टर भाड़े पर चलाने के लिए ले गए और वापस नहीं लौटाए लेकिऩ हक़ीक़त यह है कि जिन किसानों ने आरोप लगाए उन्होंने टैक्टर नरेंद्र सिंह को अपने नाम पर फाइनेंस करा कर लाखों रुपये लेकर नरेंद्र सिंह को बेच दिए थे लेकिऩ जब फाइनेंस कम्पनी किस्तों के लिए इन लोगो को परेशान करने लग गई तो इन लोगो ने यह कहानी बनाकर कालुखेडा थाने पर राजनीति तबाव बनवा कर मामला दर्ज करवा दिया था। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर मौके पर पहुंचे और उन्होंने नायब तहसीलदार को कहा कि गऱीब लोगो को परेशान न करें। जिसने अपराध किया उसे गिरफ्तार कर सजा दो।

शाम को नोटिस चस्पा किया सुबह तोड़ दिया मकान

नॉटिस में लिखा हुआ था कि तीन दिन के अंदर आप को मकान खाली करना है लेकिऩ वह नॉटिस शाम को घर पर चस्पा करते है और सुबह दल बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुँचे ओर घर का सारा सामान निकाल कर मकान को गिरा दिया।
नायब तहसीलदार का कहना है कि नरेंद्र सिंह के आरोप की वजह से नही पड़ोसी रूपा कुँवर पति रामचंद्र सिंह ने शिकायत की थी कि प्रताप सिंह और उनके बेटे ने हमारी जगह पर कब्ज़ा कर मकान बना लिया है जिसका प्रकरण सुनकर कार्रवाई की गई लेकिऩ रूपा कुँवर का कहना है कि हमने केवल सीमांकन का आवेदन दिया था।

कुछ महीने पहले हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर कार्रवाई के नाम पर हुई थी खानापूर्ति

बरखेड़ा में शराब ठेकेदार शक्ति सिंह की हत्या के आरोपी लोकेंद्र सिंह भाटखेड़ा के एक छोटे से निर्माण को इसी प्रशासन के अमले ने तोड़ कर केवल खाना पूर्ति की थी और आज गरीब बुज़ुर्ग बेगुनाह का मकान तोड़ कर उन्हें से बेघर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में शर्मनाक वाकया: 9 माह में तीन बेटियों को 10 लाख में बेचा

Thu Sep 29 , 2022
प्रेमी के साथ हिरासत में मां, आज होगा मामले का खुलासा उज्जैन, अग्निपथ। पति की मौत के बाद विधवा महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर 9 माह में अपनी ही तीन नाबालिग बेटियों का 10 लाख में सौदा कर दिया। मामला सामने आने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मां […]

Breaking News