बेगमपुरा में चल रहा था आईपीएल का सट्टा: 3 को पकड़ा, ढ़ाई लाख का मिला हिसाब

उज्जैन, अग्निपथ। आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टे का अवैध करोबार कर रहे 3 युवको को पुलिस ने पकड़ा। तीनों किराये के मकान में खाईवाली कर रहे थे। मामले में जुआ एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

महाकाल टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि बेगमपुरा में क्रिकेट मैच पर सट्टा खाईवाली की जानकारी मिलने पर दबिश दी गई थी। मकान को चारो ओर से घेरा गया और दरवाजा खुलवाया। मकान में तीन युवक क्रिकेट का सट्टा लगाते मिले। पुलिस टीम ने हिरासत में लेकर मौके से टीवी, लेपटॉप, सात मोबाइल फोन, सेटअप बॉक्स के साथ लिखा-पढ़ी के दस्तावेज जब्त किये। युवको के पास से 57 सौ रुपये नगद भी बरामद हुए है।

थाने लाने पर पूछताछ में सामने आया कि मकान तरुण यादव का है। जिसे दीपक पिता सत्यनारायण भावसार ने किराये पर ले रखा है। वह हेमंत पिता राजेन्द्र मालवीय पटेल नगर और विजय पिता जगदीश अहिरवार श्रीकृष्ण कालोनी के साथ कुछ दिनों से सट्टा संचालित कर रहा था। टीआई गौतम के अनुसार तीनों के खिलाफ 3/5 जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

चैन्नई-बैगलूरु का चल रहा था मैच

क्रिकेट का सट्टा पकडऩे पहुंचे एसआई राजेन्द्र जाधव ने बताया कि दबिश के दौरान चैन्नई सुपर किंग और रायल चैलेंजर बैगलूरु के बीच मैच चल रहा था। तीनों टीवी और लेपटॉप पर मैच देख मोबाइल पर सट्टा उतार रहे थे। एक रनों पर, दूसरा चौके-छक्कों और तीसरा विकेट पर दांव लगा रहा था। पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि वह ऑनलाइन पैसे लेकर दांव लगने के बाद ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर भी कर रहे थे। एसआई जाधव के अनुसार मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही है। उनके पास से ढाई लाख का हिसाब मिला है।

भागने का किया था प्रयास

टीआई गौतम ने बताया कि सटोरियों को पकडऩे के लिये एसआई राजेन्द्र जाधव, एएसआई संतोष राव, प्रधान आरक्षक मनीष यादव, सुनील पाटीदार, आरक्षक संजय शर्मा, आलोक और सैनिक विशाल यादव की टीम को भेजा गया था। जिन्होने घेराबंदी की थी। तीनों ने पहले मकान के पिछले हिस्से से भागने का प्रयास किया, लेकिन घिरा देख दरवाजा खोल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्यांग के दो बैग उठाने के मांगे 150 रुपए

Wed Apr 13 , 2022
उज्जैन स्टेशन पर लूट का आलम, चैकिंग स्टाफ भी लूट में सहयोगी उज्जैन, अग्निपथ। कहने को उज्जैन धार्मिक नगरी है, हर रोज हजारों लोग ट्रेनों के जरिए यहां दर्शन करने आते है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उनसे किस तरह का व्यवहार होता है, इसकी एक बानगी बुधवार को देखने को […]