बेगमबाग में स्मार्ट सिटी सीईओ से बहस, लोगों ने मांगा रास्ता

Begum baag smart city ceo 280122

घरों के सामने खड़ी हो रही दीवार, आज कलेक्टर पहुंचेंगे मौके पर

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में भारत माता मंदिर के सामने वाले हिस्से में शुक्रवार सुबह स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ और रहवासियों के बीच खूब बहस हुई। यहां रहने वाले लोगों के घरों के सामने स्मार्ट सिटी कंपनी बड़ी दीवार खड़ी कर रही है। रहवासियों की मांग है कि उनके घरों के सामने कम से कम 8 से 10 फिट जगह छोडक़र दीवार खड़ी की जाए, ताकि घरों का रास्ता बंद नहीं हो। मामले में कुछ हल नहीं निकला, शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह खुद इस स्थल का निरीक्षण कर आम सहमति बनाने का प्रयास करेंगे।

भारत माता मंदिर के सामने वाले हिस्से में बेगमबाग क्षेत्र की इंदिरानगर कॉलोनी में जिला प्रशासन की टीम ने डेढ़ माह पहले 11 मकान तोड़े थे। इनमें से 6 मकानों को पूरी तरह तोडक़र यहां रहने वाले परिवारों को मक्सीरोड़ मल्टी में शिफ्ट किया था। 5 परिवार ऐसे थे जिनके मकान आधे तोड़े गए है। जिला प्रशासन ने मकानों को तोडक़र जो भूमी रिक्त कराई है वहां अब स्मार्ट सिटी कंपनी महाकाल कॉरिडोर की दीवार खड़ी कर रही है। दीवार की वजह से अब यहां के घरों के सामने बमुश्किल 3 से 4 फिट ही जगह रह गई है।

शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष माजिद लाला, पूर्व पार्षद रहीम लाला व इरफान अली, फिरदोस पठान ने कलेक्टर आशीष सिंह को रहवासियों की परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया रहवासी परिवारों के घरों में मौत-मय्यत होने पर जनाजा निकालने तक की जगह नहीं रहेगी।

कलेक्टर आशीष सिंह ने इस समस्या के निराकरण के लिए शुक्रवार सुबह स्मार्ट सिटी कंपनी सीईओ आशीष पाठक को मौके पर भेजा। पाठक दीवार तय जगह पर ही बनाने पर अड़े रहे लिहाजा रहवासियों के साथ इनकी अच्छी-खासी बहस भी हुई। बिना किसी निराकरण के पाठक को वापस लौटना पड़ा।

एक बार फिर से मामला कलेक्टर आशीष सिंह तक पहुंचा। कलेक्टर ने यहां के रहवासियों को भरोसा दिया है कि शनिवार को वे खुद मौके पर आएंगे और रहवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश अब चार नंबर गेट से

Fri Jan 28 , 2022
पांच नंबर गेट से 250 और 100 रुपए टिकट धारियों का प्रवेश उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना के चलते कार्य सुविधा के हिसाब से सामान्य श्रद्धालुओं के प्रवेश व निर्गम मार्ग को शुक्रवार से परिवर्तित किया गया है। अब श्रद्धालुओं को बड़ गणेश मंदिर के सामने से होकर 4 […]

Breaking News