सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश अब चार नंबर गेट से

पांच नंबर गेट से 250 और 100 रुपए टिकट धारियों का प्रवेश

उज्जैन, अग्निपथ। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना के चलते कार्य सुविधा के हिसाब से सामान्य श्रद्धालुओं के प्रवेश व निर्गम मार्ग को शुक्रवार से परिवर्तित किया गया है। अब श्रद्धालुओं को बड़ गणेश मंदिर के सामने से होकर 4 नंबर गेट से प्रवेश दिया जा रहा है।

मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकाल मंदिर के सामान्य दर्शन के लिए गेट नंबर 4 से प्रवेश देकर विश्राम धाम , मार्बल गलियारा से होते हुए कार्तिक मंडपम में से जाकर भगवान महाकाल के दर्शन व्यवस्था यथावत है। दर्शन उपरांत वापसी मार्ग निगम द्वार के पास रेम्प से होकर महाकाल प्रवचन हाल 13 नंबर गेट से बाहर निकलेंगे। इसी प्रकार तत्काल दर्शन 250 व प्रोटोकॉल दर्शन सुविधा प्राप्त दर्शनार्थी पांच नंबर गेट से प्रवेश लेकर सूर्यमुखी गेट से जाकर बाबा के दर्शन लाभ ले सकेंगे।

पूरा किया जा रहा पहले चरण का कार्य

1 मार्च को महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व भव्य पैमाने पर मनाया जाना है। जिसके चलते महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत चल रहे हैं विकास कार्य का पहला चरण पूरा किया जाना है। पूरा काम 3 चरणों में पूरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पहले चरण का कार्य शीघ्र पूरा करना चाहता है। इसी को लेकर शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर के निर्गम गेट के पीछे स्थित सडक़ मार्ग को खाली करवाने के लिए सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश यहां से रोक दिया गया था।

कृषि मंत्री ने किए महाकाल के दर्शन

प्रदेश के के कृषि मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार को भगवान महाकाल का दर्शन पूजन किया। कृषि मंत्री के साथ किसान संघ के संगठन मंत्री महेश चौधरी साथ में थे । दर्शन के उपरांत श्री पटेल ने महानिर्वाणी अखाड़े में जाकर महंत विनीत गिरी जी का भी आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पुलिस ने फरियादी को ही धमकाया

Fri Jan 28 , 2022
नागदा, अग्निपथ। आम जनता की समस्या का समाधान करने के लिये बनाई गई सी एम हेल्पलाईन 181 वास्तव में जनता की समस्या को हल करती है या मात्र दिखावा है। जनता की समस्या को सी एम हेल्पलाईन में रजिस्टर्ड करवाते ही जिस विभाग की शिकायत होती है संबंधित विभाग उस […]

Breaking News