बेस्ट रांगोली ऑफ झाबुआ का आंशु जैन ने जीता खिताब

Jhabua Rangoli 20112021

झाबुआ, अग्निपथ। रोटरी क्लब ‘मेन’ झाबुआ एवं इनरव्हील क्लब ऑफ झाबुआ द्वारा संयुक्त रूप से विगत को दीपावली पर्व के उपलक्ष में शहरवासियों के लिए नि:शुल्क रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें शहर के 300 से अधिक प्रतिभागियोंं ने भाग लेकर इसे भव्य और सफल बनाया। प्रतियोगियों ने एक से बढक़र देश प्रेम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, स्वच्छता अभियान, कोविड से रोकथाम हेतु वैक्सीनेशन, जिले की आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित करती सुंदर रांगोलियां बनाई। जिसमें से वार्ड स्तर पर बनाए गए एक पुरूष एवं एक महिला मेंबर्स, जिन्होंने प्रभारियों की भूमिका के साथ निर्णायकों के रूप में जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में विजेताओं का चयन किया।

मीडिया प्रभारी एवं रोटरेक्ट क्लब सचिव दौलत गोलानी ने बताया कि जिनके पुरस्कार वितरण समारोह का गरिमामय आयोजन 19 नवंबर, शुक्रवार शाम 7.30 बजे से स्थानीय पैलेस गार्डन पर रखा गया। ज्ञातव्य रहे कि यह प्रतियोगिता जूनियर वर्ग, जिसमें 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों में 4-5 वर्ष के बालक-बालिकाओं ने भी हिस्सा लिया।

वहीं सीनियर वर्ग में 14 वर्ष से अधिक आयु में युवाओं के साथ बड़ों और वृद्धजनों ने भी पार्टीसिपेट कर अपने घरों और आंगनों तथा परिसरों में सुंदर रांगोलियां का निर्माण कर उनके बनाते हुए वीडियो, फोटो, नाम, एज, मोबाईल नंबर और रांगोली के नीचे रोटरी क्लब ‘मेन’ और इनरव्हील क्लब ऑफ झाबुआ ‘शक्ति’ लिखकर संबंधित वार्ड प्रभारियों व्हाट्स-एप पर भिजवाएं। जिनमें से विजेताओं का चयन निर्णायकों ने बड़ी बारिंकी एवं सूक्ष्मता से अवलोकन कर किया।

बेस्ट रांगोली का खिताब स्थानीय लक्ष्मीबाई मार्ग में जैन मंदिर के सामने रहने वाली आंशु पिता अंतिम जैन ‘पोरवाल’ ने हासिल किया। उन्होंने जिले की संस्कृति को प्रदर्शित करते आदिवासी युवक की तस्वीर बनाकर उसमें जिले की संस्कृति और परंपरा को बखूबी समावेश किया। जिसके कारण उन्हें बेस्ट रांगोली ऑफ झाबुआ से नवाजते हुए पुरस्कृत किया गया। पूरे सदन ने उनका तालियां बजाकर स्वागत और उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

100 प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए 54 वार्डों में मोबाइल टीम गठित

Sat Nov 20 , 2021
जिला प्रशासन ने ऐसे लोग जो सेंटर तक आने में सक्षम नहीं उन्हें घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराई उज्जैन, अग्निपथ। जिला प्रशासन द्वारा अपील करने के बावजूद कई लोग वैक्सीनेशन करवाने नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन की टारगेट पूरा नहीं हो पा रहा है। इसी को […]

Breaking News