बैंक आफ इंडिया महानंदा नगर की शाखा बंद करने का विरोध

उज्जैन। बैंक ऑफ इंडिया की विस्तार पटल शाखा महानंदा नगर में खोली गई थी। अब इसे बंद करने के आदेश किए गए हैं। इससे स्थानीय लोग नाराज है और आज विरोध में बैंक अफसरों को ज्ञापन भी देंगे।

उक्त जानकारी देते हुए महानंदा नगर नागरिक समिति के सचिव देवव्रत यादव ने बताया कि 15 साल पहले समिति ने शाखा इलाके में खुलवाने के लिए आंदोलन किया था। उसी की वजह से बैंक की शाखा यहां खोली गई थी। अब 15 साल बाद जब यह क्षेत्र सबसे ज्यादा विकसित हो गया है शाखा को बंद किया जा रहा है।

भारतीय ज्ञानपीठ स्कूल में शाखा का एटीएम भी खोला गया था। इसे भी बंद करने के आदेश दिए हैं। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि उन्हें बैंक के काम के लिए दशहरा मैदान पर जाना पड़ेगा। इसे बंद नहीं किया जाए। फैसले के विरोध में 17 दिसंबर से दोपहर 11 से 2 बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस बैंक से डीआरपी लाइन, 32 बटालियन, अंजु श्री, हरिओम विहार, महानंदा नगर समेत कई कालोनी के लोग लेनदेन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन की देवयानी ने पाया प्रथम स्थान

Wed Sep 15 , 2021
उज्जैन। 10 वर्षीय देवयानी सिंह गौड़ ने देशभर से आए लगभग एक हजार प्रतियोगियों के बीच अपनी एकल शास्त्रीय शुद्ध कथक नृत्य प्रस्तुति कर प्रथम स्थान प्राप्त कर उज्जैन शहर का नाम गौरवान्वित किया है। उसने यह उपलब्धि इंटरनेशनल डांस काउंसिल से संबद्धता प्राप्त अखिल लोक कला संस्थान पुणे महाराष्ट्र […]