राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तमन्ना एवं परिधि ने मारी बाजी

झाबुआ, अग्निपथ। खाद्य नागरिक आपुर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय द्वारा उपभोक्ता जागरुकता के लिये जिलो कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन के मार्ग दर्शन में आयोजित राज्य स्तरीय निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में केशव इंटरनेशनल स्कूल की परिधि शाह ने ‘नवीन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 एवं उपभोक्ता अधिकार’ विषय पर निबंध लिखकर राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ जिले को भी गौरवान्वित किया।

छात्रा को द्वितीय पुरुस्कार के रुप में चार हजार रुपये की राशि भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री एवं खाद्यमंत्री की उपस्थिति में प्रदान किया जावेगा।

‘उपभोक्ता अधिकार एवं उनकी जिम्मेदारी’ विषय पर पोस्टर बनाकर केशव इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा तमन्ना रुनवाल ने राज्य स्तर पर सांत्वना पुरुस्कार प्राप्त किया।

संस्था संचालक ओम शर्मा ने कहा कि हमारें विद्यालयं में अकादमिक पाठ्यक्रम के साथ साथ संपूर्ण विकास पर ध्यान दिया जाता है इसी के फलस्वरुप हमारे विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रो में लगातार ऐसी उपलब्धियां प्राप्त करते रहते है। छात्रो की उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य श्रीमती अंबिका टवली एवं जिला खाद्य अधिकारी श्री त्यागी सहित समस्त संस्था स्टाफ ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकारों चापलूसी छोड़ो, चापलूसों पत्रकारिता छोड़ो

Sat Mar 12 , 2022
देश के ह्रदय स्थल मध्यप्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक से बढक़र एक दैदीप्यमान नक्षत्र दिये। स्वर्गीय ठाकुर शिवप्रताप सिंह, स्वर्गीय अवंतीलाल जी जैन, स्व. प्रेम भटनागर, स्व. शिवकुमार जी वत्स, स्व. गोवर्धनलाल जी मेहता, स्व. प्रेमनारायण पंडित, स्व. मानसिंह जी राही, स्व. रामचंद्र श्रीमाल, […]