बैंक में खाताधारको से किया जा रहा दुव्र्यवहार, ब्लाक कांग्रेस ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

झारड़ा, अग्निपथ। गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झारडा के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसडीएम महिदपुर को दिया गया।

ज्ञापन में बताया गया की बैंक ऑफ इंडिया शाखा झारडा के प्रबंधक एवं कर्मचारियों द्वारा बैंक में आने वाले किसानों एवं गरीब मजदूरों के दुव्र्यवहार किया जा रहा है। ये लोग अपने खाते से रुपए निकालने आते हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार होता है। किसान एमपी ऑन लाइन से जो खसरा खतौनी निकाल के लाते हैं उसको मान्य नहीं करते।

एसडीएम महिदपुर कैलाशचंद ठाकुर को ज्ञापन देकर तुरंत समस्या हल करने की मांग की गई। इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष नागूलाल मालवीय अभिभाषक, अल्पसंख्यक कमेटी अध्यक्ष ऐजाज कुरैशी एवं किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त जोशी जनपद सदस्य रुगनाथ परमार दिनेश गरासिया अभिभाषक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

45 दिन से बीएसएनएल सेवा बाधित, पोस्ट ऑफिस के ग्राहक हो रहे परेशान

Thu Jun 17 , 2021
सरदारपुर, अग्निपथ। भारतीय दूरसंचार निगम के कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा सरदारपुर पोस्ट ऑफिस शाखा के खाताधारकों को उठाना पड़ रहा है। विगत 45 दिन के लंबे अंतराल से बीएसएनल का सर्वर डाउन होने की परेशानी के चलते पोस्ट ऑफिस में संचालित योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। खाताधारकों को अनावश्यक […]