ब्लैकमेलिंग से परेशान परिवार ने खाया जहर, दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है युवती

उज्जैन, अग्निपथ। दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी युवती से परेशान युवक ने परिवार के साथ शुक्रवार को जहर खा लिया। हालत बिगडऩे पर तीन सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मालवा स्टील की गली में रहने वाले आशी खान (32) उसकी पत्नी ईशा (20) और मां परवीन खान (55) को परिजन उपचार के लिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां आशी खान की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। आशी के ससुर नासिर खान ने बताया कि आशी मुंबई की पोर्न स्टार रिमझिम की ब्लैकमेलिंग से काफी परेशान हो चुका था। आशी की मुलाकाल उससे सालभर पहले मु बई में हुई थी। जहां रिमझिम ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर आशी को जेल भिजवा दिया था। बाद में समझौता कर डेढ़ लाख रुपये लिये, तब जमानत कराई। उज्जैन आने के बाद युवती उसके घर पहुंच गई और आरोप लगाते हुए कुछ माह पहले नानाखेड़ा में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया। 2 दिन पहले फिर समझौता कर डेढ़ लाख रूपये लिये। आशी शुक्रवार को ही जमानत पर घर आया था, लेकिन रिमझिम घर आ गई और पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देते हुए पांच लाख की मांग करने लगी। रातभर घर के बाहर बैठी रही, सुबह से पैसों का दबाव बना रही थी। जिसके बाद आशी, उसकी पत्नी और मां ने जहर खाया है।

जहर खाने का बनाया वीडियो

आशी खान ने मां और पत्नी के साथ जहर खाने का मोबाइल से वीडियो बनाया और पोर्न स्टार से प्रताडि़त होने की बात कहीं। वीडियो में तीनों जहर खाते दिखाई दे रहे है। आशी ने परिजनों को मोबाइल पर वीडियो भेज जहर खाने की जानकारी दी। परिजन घर पहुंचते तीनों की तबीयत बिगड़ चुकी थी।

अस्पताल पहुंची युवती का हंगामा

आशी खान के जहर खाने की जानकारी पर युवती जिला अस्पताल पहुंच गई थी। उसका कहना था कि मैं पांच माह की पे्रगनेंट हूं। आशी ने समझौता किया था, उसे जमानत पर मैंने ही छुड़ाया है। पैसों मांगने की बात झूठी है। वह आशी के साथ रहना चाहती है, लेकिन मुंबई से उज्जैन आने के बाद आशी ने शादी कर ली। मुंबई में भी शादी की बात कहने पर उसे जमानत में छुड़ाया था।

दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुके युवक और उसके परिवार द्वारा आरोप लगाने वाली युवती से परेशान होकर जहर खाने का मामला संज्ञान में आया है। पूरे परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

-विनोद कुमार मीणा, आईपीएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामान्य के लिये मोबाइल प्रतिबंधित प्रोटोकॉल दर्शनार्थियों को छूट

Fri Dec 23 , 2022
कोटितीर्थ कुंड के पास रखवाये गये 36 लॉकरों के ताले गायब उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में 20 दिसम्बर से मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया गया है। सामान्य दर्शनार्थियों के लिये यह व्यवस्था लागू की गई है। लेकिन वीआईपी प्रोटोकाल प्राप्त दर्शनार्थी अपने साथ मोबाइल ले जा रहे हैं। इनके […]