ब्लैकमेल के आरोपी प्रिंसिपल पर कसा पुलिस का शिकंजा, गिरफ्तारी तय

तक्षशिला स्कूल की मान्यता रद्द करने की भी कवायद

उज्जैन,अग्निपथ। तक्षशिला जूनियर कॉलेज के प्रिंसीपल की मुसीबत बढ़ गई है। वजह पालकों द्वारा उन पर लगाए ब्लैकमेल के आरोप में कोर्ट ने अग्रीम जमानत नहीं मिलना है। मामले में नानाखेड़ा पुलिस उन्हें तलाश रही है वहीं स्कूल की मान्यता रद्द करवाने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है।

सर्वविदित है इंदौर रोड़ स्थित तक्षशिला जूनियर कॉलेज के प्रिंसीपल वी गणेशन ने स्कूल छोड़ चूके करीब 50 विद्यार्थियों से टीसी देने के नाम पर मोटी रकम मांग रहे हैं। कलेक्टर की चेतावनी के बाद भी बात नहीं मानने पर चार पालकों ने 12 अक्टूबर को नानाखेड़ा थाने में गणेशन के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

आरोप लगाया था कि उन्होंने बच्चों का भविष्य खराब की धमकी देते हुए ढाई लाख रुपए मांगे है। प्रकरण में गिरफ्तारी से बचने के लिए गणेशन ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था, जो खारिज हो गई। बावजूद गणेशन अब भी टीसी देने को तैयार नहीं है। इसी को देखते हुए एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने शनिवार को टीआई ओपी अहीर को उन्हें गिरफ्तार करने का कहा।

आशंका है कि गणेशन आस्टे्रलिया भाग सकता है। याद रहे टीसी मामले में प्रशासन स्कूल की दीवार तक तोड़ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशे पर नकेल: एक और स्मैकची से 76 पुडिय़ा मिली

Sat Oct 30 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। नशीले पदार्थ बेचने वालों पर शिकंजे के लिए चलाई जा रही मुहिम मेें शनिवार को भी महाकाल पुलिस ने एक स्मैकची को पकड़ा है। उससे हजारों रुपए की 76 स्मैक की पुडिय़ा जब्त होने पर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। कोट मोहल्ला निवासी राजा उर्फ बाबूराव मराठा (19) […]

Breaking News