राजनीतिक दबाव में कांग्रेस नेताओं पर लादे झूठे प्रकरण

कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, प्रकरण वापस लेने की मांग

उज्जैन, अग्निपथ। राजनीतिक दबाव के कारण कांग्रेस विधायक, कांग्रेस नेत्री एवं समाजसेवी पर दर्ज हुए झूठे प्रकरण के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष माजिद लाला के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

माजिद लाला ने बताया कि उज्जैन नगर निगम चुनाव के दौरान तराना विधायक एवं महापौर प्रत्याशी महेश परमार, वरिष्ठ प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूरी खान, वरिष्ठ समाजसेवी हाजी कलीम गुड्डू पर राजनीतिक दबाव के चलते प्रकरण पंजीबध्द किए गए हैं जिनकी निष्पक्ष जांच की मांग की तथा उचित कार्यवाही करने का अनुरोध पुलिस अधीक्षक से किया गया। साथ ही कहा कि इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई तो विवश होकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा तथा इन झूठे प्रकरणों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

एसपी को नाम सौंपे ज्ञापन का वाचन करते कांग्रेस नेता

मामूली विवाद, धाराएं बढ़ी लगाईं

शहर कांग्रेस अल्पसंंख्यक विभाग अध्यक्ष माजीद लाला ने बताया कि महाकाल थाने में समाजसेवी कलीम गुड्डू ओर 2 अन्य ज़ाहिद भाई, राजा के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया जबकि कहा सुनी हुई थी राजा के साथ। माधव नगर थाने में विधायक महेश परमार पर मुकदमा दर्ज किया। जीवाजीगंज थाने में नूरी खान पर शासकीय कार्य में बाधा का दर्ज हुआ, जबकि वो फर्ज़ी वोट डालने वाले के बारे में अधिकारी से बात कर रहीं थी। ये सब झुठे मुकदमे दर्ज किए।

महाकाल थाने में जो मुक़दमा कलीम गुड्डू पर दर्ज हुआ उसमें फरियादी ने खुद कहा कि मुझसे अंगूठा लगवाकर थाने में आवेदन दिलवाया गया। वह मामूली विवाद था जिसे अपहरण का मामला बना दिया गया। उक्त जानकारी मोहसिन पठान ने दी।

ज्ञापन देने वालों में ये थे शामिल

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से उपस्थित शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया, विवेक यादव, पूर्व पार्षद मेहताब लाला, चंद्रभानसिंह चंदेल, पंडित राजेश त्रिवेदी, मुजीब सुपारी, पूर्व पार्षद रहीम लाला, सुरेन्द्र मरमट, पूर्व पार्षद हिमांशु जोशी, फिऱोज़ भारती, अशोक उदयवाल, एडवोकेट नासिर खान, इमरान खान, नासिर लाला, एडवोकेट करण सिंह, दिलशाद खान, गोलू हुसैन, फिऱोज़ पठान, आरिफ अली, राजू खान, विवेक सोनी, राजेश बाथली, इक़बाल नेता, नाजिय़ा खान, कश्मीरा बाजी, सादिक़ खान, पारु खान, बबला खान, असलम खान, ज़ाहिद पहलवान, चिन्टू, वरियाज़ खान, विवेक दोहरे, दीपू पहलवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बागियों पर गाज, उन्हेल के 15 भाजपा नेताओं को पार्टी से निकाला

Sun Jul 10 , 2022
उन्हेल, (संजय कुंडल), अग्निपथ। पंचायत और नगरी निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर पार्टी आलाकमान की गाज गिर गई है। अकेले उन्हेल नगर में ही पार्टी के उम्मीदवारों के विरुद्ध किला लड़ाने वाले 15 भाजपा नेताओं एवं उनके समर्थकों […]