भस्मारती के लिए आनलाइन बुकिंग सोमवार से प्रारंभ

सावन भस्म आरती

1546 सीटों पर आनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग की जाएगी

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में तडक़े होने वाली भस्मारती के लिए सोमवार (7 मार्च)से आनलाइन बुकिंग शुरू होगी। सभी 1546 सीटों पर आनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग की जाएगी। इसके लिए नया साफ्टवेयर भी तैयार किया गया है।

कोरोना संक्रमण के कारण नाइट कपर्यू लागू होने से भस्मारती में ंप्रवेश रोक दिया गया था। फरवरी में मंदिर समिति ने सीमिति संख्चा में भस्मारती में श्रद्धालुओं का प्रवेश शुरू किया था। कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन में छूट के बाद समिति ने अब सोमवार से सभी 1546 सीटों पर बुकिंग शुरू करना तय किया है।

सोमवार से सीमित संख्या का प्रतिबंध हटाते हुए सभी सीटों पर आनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। देश विदेश से श्रद्धालु प्री बुकिंग करवा कर भस्मारती में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए नया साफ्टवेयर तैयार किया गया है। इससे मोबाइल ऐप से श्रद्धालुओं की बुकिंग, शीघ्र दर्शन बुकिंग, आनलाइन दान देने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। श्रद्धालु आनलाइन सुविधा का लाभ ले सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल दर्शन करने बजट सत्र से पहले पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष गौतम कहा- बजट सत्र शुरू होने से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं

Sun Mar 6 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। रविवार की शाम को मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने से ठीक पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पूजन अर्चन कर दर्शन का लाभ लेने के बाद कहा कि मैं विधानसभा के हर सत्र से पहले भगवान […]