भाजपा की नीतियों के खिलाफ प्रारंभ हुई कांग्रेस की पदयात्रा

पहले दिन 17 किलोमीटर की पदयात्रा की

उज्जैन, अग्निपथ। हाय रे महंगाई, देश की जनता रो रही और मोदी सरकार सो रही। मोदी और शिवराज बेचारी जनता को लूटना बंद करो, मोदी सरकार की बेईमानी नहीं सहेगा हिंदुस्तान, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाना बंद करो, लूटेरी भाजपा सरकार शर्म करो।

कांग्रेस की पदयात्रा में इस तरह के नारों से सजी तख्तीयां लेकर कांग्रेसी सडक़ों पर उतरे। भाजपा के कुशासन, वादाखिलाफी के खिलाफ भारत जोड़ो अभियान के अंतर्गत कांग्रेस की पदयात्रा 9 अगस्त को कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल पटेल तथा विधायक रामलाल मालवीय के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। सोडंग से प्रारंभ हुई पदयात्रा को पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रथम दिन 17 किलोमीटर से अधिक कांग्रेसी पैदल चलें।

इस दौरान सोडंग, चकरावदा, गोयला, ढाबला फंटा, रूई, गड़ा पर चौपाल हुई जिसमें कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया। यात्रा का जगह-जगह आमजनों द्वारा स्वागत किया तथा भाजपा राज में हो रही परेशानियों को बयां किया। इस दौरान यात्रा प्रभारी कैलाश गोटी, केसरसिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य संजू वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश गनावा, शंकरलाल पटेल, विजयसिंह गौतम, सेवादल के चैनसिंह चौधरी, जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष दरबारसिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कमल पटेल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 9 से 15 अगस्त तक भारत जोड़ो अभियान के अंतर्गत पदयात्रा का आयोजन किया है। उसी क्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने पूरे मध्यप्रदेश में महंगाई, अग्निपथ योजना, भाजपा की वादा खिलाफी, महिलाओं पर अत्याचार सहित भाजपा के कुशासन के खिलाफ प्रत्येक विधानसभा में 75 किलोमीटर की पदयात्रा कांग्रेसी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोहर्रम जुलूस में शामिल युवकों ने रात में किया उत्पात

Tue Aug 9 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। मोहर्रम जुलूस की दरमियानी रात सोमवार-मंगलवार को मुसद्दीपुरा में 12-15 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया और तोडफ़ोड़ की। फुटेज सामने आने के बाद रहवासी और दुकानदार शिकायत दर्ज करने के लिये कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। मुस्लिम समुदाय द्वारा बीती रात मोहर्रम पर्व […]