भाजपा के 16 में से 13 महापौर प्रत्याशी घोषित: उज्जैन में मुकेश पर लगी मुहर

mukesh tatwal

ग्वालियर, रतलाम और इंदौर पर नहीं बन पाई सहमति

भोपाल। भाजपा ने 16 में से 13 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। 7 महिलाओं को टिकट दिया गया है। रीवा से प्रमोद व्यास, कटनी से ज्योति दीक्षित, बुरहानपुर से माधुरी पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि ग्वालियर, रतलाम और इंदौर में प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।

क्राइटेरिया में अब उम्र भी

भाजपा ने अपने क्राइटेरिया के मुताबिक किसी ऐसे प्रत्याशी को नहीं उतार रही है, जिसकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। यह भी तय था कि मूल कार्यकर्ता को ही टिकट देना ठीक रहेगा। इसके अलावा परिवारवाद से भी परहेज किया है। किसी भी सांसद-विधायक को टिकट नहीं दिया जा रहा है।

क्राइटेरिया माना तो माया बाहर

भाजपा में जो नया क्राइटेरिया आया है, उससे कई बड़े दावेदार दौड़ से बाहर हो सकते हैं। ग्वालियर से माया सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन उनकी उम्र 71 साल होने से बाहर हो सकती हैं। इंदौर से नॉन पॉलिटिकल चेहरा होने की वजह से डॉ. निशांत खरे की दावेदारी कमजोर हो गई है। बता दें कि महापौर प्रत्याशी के चयन को लेकर भाजपा में तीन दिन से कोर ग्रुप और चुनाव चयन समिति के बीच मैराथन बैठकें होती रही हैं। सीएम के साथ ही राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी भोपाल आ गए हैं।

कहां कौन महापौर प्रत्याशी

Mahapor candidate list 14 06 22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर में भीड़ के बावजूद लाइन चालक काम करने को तैयार नहीं

Tue Jun 14 , 2022
गणपति मंडपम में लाइन चलाने में कोताही बरतने पर लाइन चालक निलंबित उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में भीड़ होने के बावजूद गणपति मंडपम की बेरिकेड्स में लाइन चलाने वाले चालक अपना काम नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते भीड़ आगे नहीं बढ़ती है और हादसा होने की संभावना रहती […]
Mahakal darshan badhit 130222