भाजपा नेता नगर के व्यापारी की मौत सडक़ हादसा नहीं हत्या

परिजनों ने लगाया आरोप, समाजजनों ने विधायक को दिया ज्ञापन

महिदपुर रोड, अग्निपथ। नगर के भाजपा नेता अनोखीलाल फरक्या की सडक़ हादसे में हुई मौत को परिजनों ने अंधा कत्ल बताया है। परिजनों ने इस मामले की सुक्ष्मता से जांच करवाकर मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

दरअसल, आलोट-ताल मार्ग पर डेरी गांव के पास शनिवार की रात्रि में भाजपा नेता अनोखीलाल फरक्या की सडक़ दुर्घटना में हुई मौत हो गई थी। परिजनों तथा रिश्तेदारों ने इसे हादसा मानने से इंकार करते हुए आशंका जताई है कि किसी ने फरक्या की बेरहमी से हत्या की है। इस बात को लेकर परिजनों तथा समाज जनों सहित रिश्तेदारों ने फरक्या के उठावने के कार्यक्रम में शामिल होने आये महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा।

समाजजन ने पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की है। ज्ञापन में चेताया गया कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो पोरवाल समाज एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं समस्त नगरवासियों द्वारा अनिश्चितकालीन महिदपुर रोड बंद सहित अन्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आंदोलन किए जाएंगे ।

विधायक चौहान ने जांच के करने के निर्देश तत्काल अधिकारियों को दिये। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की पूरी बारीकी से जांच की जायेगी यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाही की जायेगी। ज्ञापन देने के वक्त पोरवाल समाज के संरक्षक मांगीलाल सेठिया, अध्यक्ष प्रभुलाल मांदलिया, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र काला, नरेश सेठिया, मानसिंह सिसौदिया, बालकृष्ण पोरवाल, पल्लव पोरवाल, रमेश फरक्या, राजेश मण्डवारिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पटवारियों पर एक व्यक्ति ने मारपीट का लगाया आरोप, दिया ज्ञापन

Tue Mar 29 , 2022
कभी मनमानी तो कभी दबंगई के लग रहे है राजस्व विभाग पर आरोप जावरा, अग्निपथ। नगर के औद्योगिक थाने पहुँच कर मंगलवार को कुछ लोगों ने राजस्व अमले के दो पटवारियों पर मारपीट करने की शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने पटवारियों पर उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराने का आरोप […]