भाजपा नेता पर गिरी गाज: पुलिस पर हमला कर अपराधी को भगाने के मामले में छिना जिला मंत्री पद, 19 लोगों पर मुकदमा

कानपुर। कानपुर में पुलिस टीम पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को भगाने के मामले में 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें नौ लोग नामजद व 10 अज्ञात हैं। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके साथ ही बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा ने नारायण भदौरिया को जिला मंत्री पद से हटा दिया है। 

बताते चलें कि नौबस्ता थाना क्षेत्र में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम पर हमला कर बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को भगा दिया था। हिस्ट्रीशीटर बीजेपी के दक्षिण जिला मंत्री नारायण भदौरिया के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया था। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर रोड जाम कर हंगामा काटने के साथ ही पुलिस विरोधी नारेबाजी की थी।

पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। बर्रा आठ निवासी हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ बर्रा, जूही, बिठूर व नौबस्ता में हत्या का प्रयास, चोरी, लूट, रंगदारी, धमकी, मारपीट समेत 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बुधवार को नौबस्ता पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह हमीरपुर रोड स्थित आकर्षण गेस्ट हाउस में बीजेपी के दक्षिण जिला मंत्री नारायण भदौरिया के जन्मदिन की पार्टी में मौजूद है। सूचना मिलते ही नौबस्ता थाना प्रभारी फोर्स संग गेस्टहाउस पहुंचे थे।

जहां पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और जीप में बैठाकर ले जाने लगी। इससे नाराज जिला मंत्री ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस टीम पर हमला बोल हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाकर भगा दिया था। मनोज सिंह चोरी और हत्या के प्रयास के मामले में बर्रा थाने से वांछित चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फैसला: न्यूनतम मजदूरी तय करने के लिए मोदी सरकार ने गठित की समिति, ये विशेषज्ञ शामिल

Thu Jun 3 , 2021
नई दिल्ली। सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी तय करने के लिए प्रोफेसर अजीत मिश्रा की अगुवाई में एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, ‘श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है और न्यूनतम मजदूरी तथा राष्ट्रीय स्तर […]

Breaking News