भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निर्धन वर्ग के लोगों को बिस्किट के पैकेट का किया वितरण

झाबुआ, अग्निपथ। भाजपा के जनक कहे जाने वाले पं. दिनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 सितंबर, शनिवार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा संगठन के प्रदेष स्तरीय आव्हान पर कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सर्वप्रथम क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक के आतिथ्य में स्थानीय राजगढ़ नाका स्थित पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाद शहर में घूमकर निर्धन वर्ग के लोगों को बिस्कीट के पैकेट वितरित किए।

आयोजन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतना चौहान के नेतृत्व में हुआ। जिलाध्यक्ष श्रीमती चौहान ने बताया कि पं. दिनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन ही प्रेरणाओं से भरा हुआ है। हर वर्ग, समाज को उनसे प्रेरणा लेन की जरूरत है। आज पं. दिनदयाल उपाध्याय के नाम परद ही संपूर्ण प्रदेष में भाजपा सरकार द्वारा दिनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र संचालित कर निर्धन, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने भी उनके जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर मे घूमकर निर्धन वर्ग के महिला-पुरूषों, युवा और विषेषकर बच्चों को उनके जीवन के बारे में जानकारी देते हुए बिस्कीट के पैकेट वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री संगीता पलासिया, भाजपा मंडल झाबुआ उपाध्यक्ष शोभा राकेष कटारा, मीनू मकनावा, निर्मला अजनार आदि भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1108 वकीलों ने मतदान किया, मतगणना आज से

Mon Sep 27 , 2021
प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज सुबह 11 बजे होगा , कार्यकारिणी के सदस्यों की मतगणना परसों की जाएगी उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन बार एसोसिएशन के चुनाव में 1108 सदस्यों ने मतदान किया। शाम चार बजे तक मतगणना के बाद साढ़े पांच बजे से मतगणना होनी थी, परन्तु तेज बारिश और […]