भारत बना चैंपियन: उज्जैन के माखन सिंह ने किया प्रदेश का नाम रोशन

उज्जैन, अग्निपथ। भारत-नेपाल के बीच खेले गए लाईफ बॉय कप-2022 टी-20 सीरीज में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

इस सीरीज में मध्य प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ी माखन सिंह राजपूत ने भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। माखन सिंह राजपूत ने तेज रफ्तार बॉलिंग से नेपाल के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए और अपनी शानदार बॉलिंग प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम की जीत में महत्वूर्ण भूमिका निभाई। माखन ने बताया कि भारतीय टीम में खेलने का मेरा सपना पूरा हुआ पर यह मेरे लिए चुनौती भरा दौर था, क्योंकि मुझे अच्छा प्रदर्शन करना था। तब उन्होंने अपने क्रिकेट गुरु राकेश चावरे द्वारा सिखाई गई तरकीब का उपयोग किया जिससे वह टीम में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हुए। माखन सिंह उज्जैन के रहने वाले हैं और प्राइवेट स्कूल में शिक्षा कार्य भी करते हैं। उज्जैन में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम की जीत पर सभी जगह खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन द्विवेदी ने दोनों खिलाडिय़ों के अच्छे प्रदर्शन पर बधाई दी, साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे एसोसिएशन का प्रयास है कि और भी दिव्यांग खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बने। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के सचिव हारून रशीद ने भारतीय दिव्यांग टीम के अच्छे प्रर्दशन के लिए खिलाडिय़ों के मेहनत की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीवरेज के चक्कर में खोद डाली अखाड़े की जमीन

Fri Jun 17 , 2022
निगम अधिकारियों पर भडक़े साधु-संत, हाथ जोडक़र मनाया उज्जैन, अग्निपथ। शहर में सीवरेज लाईन डालने का काम करने वाली टाटा प्रोजेक्ट्स कंपनी और नगर निगम अधिकारियों की एक बड़ी चूक सामने आई है। शिप्रा के पार सिंहस्थ क्षेत्र में भूखी माता से सदावल के बीच सीवरेज लाईन डालने के लिए […]