18 नर्सों ने ड्यूटी ज्वॉइन नहीं की, 24 घंटे में नहीं आए तो होगा केस दर्ज

उज्जैन। माधव नगर अस्पताल में विभिन्न चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से कुल 18 पुरुष व महिला नर्स ने गुरुवार तक ड्यूटी जॉइन नहीं की गई है। इन्हें 24 घंटे में ड्यूटी पर पहुंचने का अल्टीमेटम दिया गया है।

नगर निगम आयुक्त एवं माधव नगर अस्पताल प्रभारी क्षितिज सिंघल ने बताया कि उक्त सभी 18 नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही चौबीस घंटे में ड्यूटी जॉइन करने के निर्देश दिये हैं। यदि 24 घंटे के में कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी जॉइन नहीं करते हैं तो उनके विरूद्ध महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई जायेगी। जिन कर्मचारियों ने ड्यूटी जॉइन नहीं की है उनमें नेहा टाक, अनिल वर्मा, अंजू मालवीय, अशोक कराड़ा, अशोक यादव, गोविन्द राजपूत, जया खेरवार, ज्योति चौहान, ज्योति पंवार, कृष्णपाल सिंह, कमल बादल, शाहरूख खान, माधुरी व्यास, सुष्मिता सोलंकी, उमा सागर, अक्षय त्रिवेदी, रचना परमार एवं सरिता बचले शामिल हैं।

टीकाकरण के बाद भी संक्रमित हुए स्वास्थ्यकर्मियों की मांगी जानकारी

उज्जैन। संचनालय स्वास्थ्य सेवाएं के आयुक्त सह सचिव ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उज्जैन से ऐसे हेल्थ वर्कर्स जोकि वैक्सीनेशन के दूसरे डोज के 14 दिवस पश्चात संक्रमित हुए हैं। जानकारी मांगी गई है और उन व्यक्तियों के सैंपल आरजीएसआई लेबोरेटरी में भेजे जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। बताया जाता है कि कोरोना की संभावित नई प्रजातियों में वायरस के बर्ताव आदि का समुचित अध्ययन किए जाने के लिए आदेश प्रदान किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<span>हे परमपिता तुम्हीं संभालों अब इस स्थिति को</span>

Fri Apr 23 , 2021
विभाजन की त्रासदी के बाद मेरा देश जिस असहाय स्थिति में दिख रहा है बीते 74 वर्षों में कभी नहीं दिखा। शायद कोरोना रूपी प्राकृतिक आपदा जैसा कोई संकट भी इस देश पर नहीं आया था। पर पहली बार हमारा ‘तंत्र’ बेबस और लाचार नजर आ रहा है। ‘गण’ सिर्फ […]